Breaking News
Home / Education / परीक्षा केंद्रों का चयन इस प्रकार करें, ताकि परीक्षा देने के लिए आने वाली परीक्षार्थी को कोई दिक्कत नही हो: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

परीक्षा केंद्रों का चयन इस प्रकार करें, ताकि परीक्षा देने के लिए आने वाली परीक्षार्थी को कोई दिक्कत नही हो: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 30 मई: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि आगामी जुलाई-अगस्त माह में आयोजित होने वाले प्रस्तावित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के दृष्टिगत जिला में स्थापित होने वाले सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों का चयन इस प्रकार करें, ताकि परीक्षा देने के लिए आने वाली परीक्षार्थी को कोई दिक्कत नही हो।

डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपमंडलाधीश ईशा कंबोज, जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश सिवाच के साथ जुलाई-अगस्त माह में आयोजित होने वाली हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के दृष्टिगत समीक्षा बैठक कर रही थी। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बैंच, पानी इत्यादि सभी सुविधाएं होनी चाहिए। जिला में परीक्षा के दृष्टिगत 44 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 12 हजार परीक्षार्थी विभिन्न पदों के लिए परीक्षा दे सकेंगे। बैठक में उपमंडलाधीश ईशा कंबोज ने बताया कि जिला में चयन किए गए सभी सैंटर परीक्षार्थियों की सुविधा अनुसार स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी दौरा कर चुके हैं और सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित कर चुके हैं।

About postnow

Check Also

संविधान लागू होने से आज ही के दिन भारत हुआ संपूर्ण प्रभूत्व संपन्न गणराज्य, जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समरोह संपन्न

कैथल, 26 जनवरी। 71वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाईन मैदान में आयोजित किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *