Breaking News
Home / Events / मैक में सुफियाना शाम कार्यक्रम आज

मैक में सुफियाना शाम कार्यक्रम आज

हरियाणा कला परिषद मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों के अंर्तगत शनिवार 1 जून को साप्ताहिक संध्या में सूफियाना शाम का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसमें अंतर्राष्टीय ख्याति प्राप्त सूफी गायक दीपक गुलजार अपनी गायकी से सभी को आनंदित करेंगे। यह जानकारी मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सुफियाना शाम मैक की भरतमुनि रंगशाला में सायं 6 बजे आयोजित की जाएगी। नागेंद्र शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि दिनांक 5 जून से 20 जून तक मैक में 15 दिवसीय हरियाणवी नाटक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ रंगकर्मी बृज शर्मा द्वारा हरियाणवी नाटक तैयार करवाया जाएगा। प्रतिदिन दो घण्टे की कार्यशाला उपरांत तैयार होने वाली प्रस्तुति को 22 जून को मैक की भरतमुनि रंगशाला में मंचित किया जाएगा। नागेंद्र शर्मा ने यह भी बताया कि कार्यशाला हेतु किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *