कैथल, 1 जून: सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार आगामी 3 जून से 3 जुलाई तक आम जन को सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व उपलब्ध्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिला के सभी गांव में क्षेत्रीय प्रचार अमले द्वारा आम जन को सरकार की नीतियों की बारे में अवगत करवाया जाएगा।
जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा आम जन मानस को जागरूक करने हेतू और सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जन हितैषी योजनाएं, लागू की गई परियोजनाएं तथा उपलब्धियों के बारे में जागरूक करने के लिए लोक गीतों, विकासात्मक गीतों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। विशेष प्रचार अभियान आगामी 3 जून से 3 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विभागीय भजन पार्टियों के साथ-साथ सूचीबद्ध पार्टियों द्वारा जिला के सभी गांव में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला के 7 खंडों के सभी 283 गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लोक कलाकारों द्वारा सरकार की नीतियों पर आधारित विकासात्मक गीतों के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इन कार्यक्रमों शिरकत करके सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी हासिल करें।
Post Now India Post Now India