Breaking News
Home / Events / कुरूक्षेत्र स्थित मल्टी आर्ट कल्चर सैंटर में श्रेष्ठ मंच उद्घोषक तैयार करने के उद्देश्य से 3 दिवसीय मंच उद्घोषक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा

कुरूक्षेत्र स्थित मल्टी आर्ट कल्चर सैंटर में श्रेष्ठ मंच उद्घोषक तैयार करने के उद्देश्य से 3 दिवसीय मंच उद्घोषक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा

कैथल, 3 जून: हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा आगामी 11 जून से 13 जून तक कुरूक्षेत्र स्थित मल्टी आर्ट कल्चर सैंटर में श्रेष्ठ मंच उद्घोषक तैयार करने के उद्देश्य से 3 दिवसीय मंच उद्घोषक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में राज्य के कलाकारों को मंच कला की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। प्रदेश के लगभग 200 प्रतिभागियों को मंच संचालन की विद्या हिंदी, हरियाणवी तथा अंग्रेजी भाषा में सिखाई जाएगी।

कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की सांस्कृतिक कार्य की प्रभारी रेनू ने बताया कि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल के निर्देशानुसार तीन दिवसीय शिविर में प्रतिष्ठित एवं श्रेष्ठ उद्घोषकों द्वारा मंच उद्घोषक की विद्या की तकनीकी बारिकियों की जानकारी दी जाएगी। इस शिविर में आकाशवाणी के उद्घोषक जनेंद्र सिंह, हरियाणवी मंच उद्घोषक रामनिवास एवं टीवी एंकर कुमारी सोनल दहिया तथा डा. जितेंद्र रामप्रकाश प्रतिभागियों को मंच संचालन के गुर सिखाएंगे। इस शिविर में जिन प्रतिभागियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट होगा, उनकी सूची बनाई जाएगी तथा राज्य के विभिन्न जिलों में सरकारी कार्यक्रमों के दौरान उन्हें मंच उद्घोषक का कार्य दिया जाएगा।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *