Breaking News
Home / Uncategorized / सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से सम्बन्धित चलाया जा रहा विशेष प्रचार अभियान जिले में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में जोरो-शोरों से चल रहा है

सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से सम्बन्धित चलाया जा रहा विशेष प्रचार अभियान जिले में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में जोरो-शोरों से चल रहा है

कुरुक्षेत्र 5 जून: सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से सम्बन्धित चलाया जा रहा विशेष प्रचार अभियान जिले में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में जोरो-शोरों से चल रहा है। इस विषय में जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर सरोहा ने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान आगामी 3 जुलाई तक चलेगा, इस अभियान में जिले के सभी गांवों को कवर किया जाएगा तथा गांव-गांव जाकर सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारें में ग्रामीणों को विस्तार से बताया जा रहा है।

डीआईपीआरओ सुरेश कंवर सरोहा ने बताया कि मंगलवार को देर सांय थानेसर ब्लॉक के गांव हिंगाखेडी और अजरानी में थानेसर भजन पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया गया। गांवों में थानेसर भजन पार्टी के लीडर दिलावर शर्मा, सदस्य भजन पार्टी राजकुमार शर्मा और राजकुमार ने गीतों और रागनियों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की नीतियों के बारें में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रचार अभियान के दौरान लोक हितेषी नीतियों से सम्बन्धित लघु फिल्में भी दिखाई जा रही है तथा सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया तथा इलैक्ट्रोनिक्स मीडिया के साथ-साथ परमपरागत लोक गीत शैली के द्वारा सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

डीआईपीआरओ ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जिले में विभाग की 4 भजन पार्टी तथा 2 अनुबंधित भजन पार्टी व सिनेमा यूनिट गांवों में प्रचार-प्रसार कर रही है। उन्होंने बताया कि एक भजन पार्टी एक दिन में 2 कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही है तथा इन कार्यक्रमों को मुख्यालय स्तर के अधिकारी और जिला स्तर के अधिकारी औचक निरीक्षण कर रहे है। उन्होंने बताया कि मंगलवार 4 जून को शाहबाद भजन पार्टी ने गांव त्यौडा व त्यौडी, बाबैन भजन पार्टी ने गांव बुआवी व लखमडी, पिहोवा भजन पार्टी ने गांव गढी लांगरी व दिवाना, सूचिबद्घ राजबीर भजन पार्टी ने गांव आलमपुर व खेडी ब्रहामणा तथा सूचिबद्घ संजीव भजन पार्टी ने गांव सुलखनी और गोलपुरा में विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत कर सरकार की नीतियों को सुना और सराहा।

प्रचार अभियान के दौरान कलाकार राजकुमार ने गीतों के माध्यम से जल सरंक्षण, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण के बारे में बताया और कहा कि अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं क्योंकि अगर बच्चें पढ़़े लिखे होंगे तो वह मैरिट के आधार पर नौकरी पा सकेंगे। प्रचार अभियान के दौरान हिंगाखेडी के सरपंच दरबारा सिंह और अजरानी के सरपंच प्रवीण सैनी ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार में नौकरियां पारदर्शिता के आधार पर मिल रही है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। सरपंच ने यह भी कहा कि विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के करवाएं जा रहे है तथा गांव की सभी गलियां जीटी रोड की सडक़ों जैसी बनी हुई है तथा गांव में बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मिल रही है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *