कुरुक्षेत्र 6 जून:थानेसर के एसडीएम अश्वनी मलिक ने कहा कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के अवसर पर थानेसर और पिपली ब्लॉक स्तर का 3 दिवसीय योग दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम थानेसर के स्थानीय राजकीय मार्डन वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
एसडीएम वीरवार को एसडीएम कार्यालय में योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों से सम्बन्धित थानेसर और पिपली ब्लॉक के अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि थानेसर और पिपली ब्लॉक का योग दिवस कार्यक्रम संयुक्त रूप से होगा, यह कार्यक्रम 9 जून से 11 जून तक आयोजित किया जाएगा तथा प्रात: 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि इस योग दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपमंडल तथा ब्लॉक स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, पंच, अन्य निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैैडेट एवं इच्छुक व्यक्ति भाग लेंगे। यह प्रशिक्षण पंतजलि योग सीमित के योग शिक्षकों, प्रवक्ता शारिरिक शिक्षा, पीटीआई,डीपीई, खेल विभाग के योग ट्रेनर, पुलिस विभाग के प्रशिक्षत योग प्रशिक्षक एवं आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों द्वारा योगा करवाया जाएगा।
एसडीएम ने योग दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों के विषय में नगरपरिषद के ईओ को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर पूरी साफ सफाई होनी चाहिए यह सुनिश्चित करें। उन्होंने पब्लिक हैल्थ के अधिकारियों को कहा कि पीने के पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा कि कार्यक्रम स्थल पर योग दिवस प्रशिक्षण विषय से सम्बन्धित बैनर का इंतजाम करें तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि मौके पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक टीम मौके पर उपलब्ध करवाई जाए।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी यशबीर सिंह,बीडीपीओ राजेश कुमार, बीईओ विनोद कौशिक, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, पतजंलि योग समिति भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रधान कुलवंत सिंह, महिला पतजंलि योग समिति की जिला प्रभारी डा. निरूपमा भट्टïी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India