Breaking News
Home / Uncategorized / महापौर रेणु बाला गुप्ता ने शहर के वार्ड 4, 18 व 20 का किया निरीक्षण, नागरिकों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार कर शीघ्र काम शुरू करने के दिए निर्देश

महापौर रेणु बाला गुप्ता ने शहर के वार्ड 4, 18 व 20 का किया निरीक्षण, नागरिकों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार कर शीघ्र काम शुरू करने के दिए निर्देश

करनाल 7 जून: विभिन्न वार्डों में जाकर शहर के लोगों की समस्याएं जानने और मौके पर उनका हल करने के मकसद से महापौर रेणु बाला गुप्ता ने शुक्रवार को वार्ड नम्बर 4, 18 व 20 का दौरा कर नागरिकों की दिक्कतें सुनी। इस दौरान वार्ड नम्बर 4 स्थित भट्ïïठा कॉलोनी में रह रहे लोगों के लिए रास्ते पर भरा गंदा पानी और उसमें उगी जलखुम्बी जो जी का जंजाल बनी हुई थी। मेयर ने तुरंत गंदे पानी को ड्रेन आऊट करने के लिए मशीन मंगवाई और लोगो के आने-जाने का रास्ता बनवाया। मेयर की इस कार्यवाही से भट्ïठा कॉलोनी के लोग खुशी से झूम उठे। वार्ड पार्षद नीलम नोतना तथा भोपेन्द्र नोतना भी इस मौके पर मौजूद रहे। नगर निगम की ओर से कार्यकारी अभियंता, सहायक इंजीनियर, जेई, लाईट इंस्पेक्टर व सफाई निरीक्षक साथ-साथ रहे, जो लोगो की समस्याओं को नोट करते रहे। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की जितनी भी समस्याएं है, उनका जल्द से जल्द वाजिब हल निकालें, ताकि लोगों को सुविधा मिले और सरकार में उनका विश्वास और अधिक मजबूत बने।

दौरे के दौरान रेणु बाला गुप्ता ने वार्ड नम्बर 20 स्थित उचानी में जाकर वहां ओवर फ्लो तालाब की समस्या, स्ट्रीट लाईटों तथा सड़कों की समस्याओं को जाना। मेयर ने मौके पर मौजूद लाईट इंस्पेक्टर मनीष को जल्द से जल्द स्ट्रीट लाईटों को ठीक करने तथा इंजीनियरो को सड़को के शीघ्र एस्टीमेट तैयार कर उन्हे बनवाने के निर्देश दिए, ताकि वहां के नागरिकों को सुविधाएं मुहैया हो सकें। इसी प्रकार वार्ड नम्बर 18 की मान कॉलोनी में नागरिक पीने के पानी की समस्या से परेशान मिले। मेयर ने दौरे में साथ चल रहे अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कॉलोनी में कोई उपयुक्त जगह चिन्हित कर नलकूप लगाएं, ताकि जनता को पीने का स्वच्छ जल मिल सकें। उन्होंने यहां के नागरिकों की मांग पर इंटरलोकिंग टाईलें लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस दौरान वार्ड 18 के पार्षद हरीश कुमार तथा वार्ड 20 के पार्षद मोनू भी साथ थे।

गौर हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से निर्देश हैं कि मेयर शहर के सभी वार्डों में जाकर लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुने और उनका यथासम्भव समाधान निकालें। जनता की दिक्कतें दूर होनी चाहिएं। इसी को लेकर मेयर सभी वार्डों में जाकर दौरा कर रही हैं। सरकार की इस कार्यवाही से शहर के नागरिक खुश हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *