कुरुक्षेत्र 8 जून: जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर सरोहा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा साढ़े चार वर्ष के दौरान शुरू की गई जनहित योजनाओं एवंं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुचानें के लिए सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा 3 जून से शुरू किये गये विशेष प्रचार अभियान के तहत भजन मंडलियों ने जिला के करीब 60 गावों में भजनों, गीतों व रागनियों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का गुणगान किया।
उन्होंने बताया कि सूचना जन सम्पर्क एंव भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार तथा जिले में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में चलाए गये इस विशेष प्रचार अभियान के तहत भजन मंडलियों द्वारा सरकार की बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओं, जल ही जीवन है, म्हारा गांव जगमग योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्मार्ट सीटी, स्वच्छता, सी-एम-विंडो, ई-रजिस्ट्रेशन सहित अनेक योजनाओं पर आधारित लोकगीतों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसके अलावा विभाग की सिनेमा यूनिट के द्वारा भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं नीतियों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाहबाद भजन पार्टी ने गांव जंदहेडी व डिग में भजन पार्टी लीडर रमेश कुमार व सदस्यों ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारियों नीतियों का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को शाहबाद भजन पार्टी ने गांव जोगी माजरा व डंगाली में, बाबैन भजन पार्टी ने गांव सिंबलवाल व घनानी में, पिहोवा भजन पार्टी ने गांव जुलमत व कलसा में, थानेसर भजन पार्टी ने गांव सराए सुखी व इन्द्रा कालोनी में, सूचिबद्घ राजबीर भजन पार्टी ने गांव फतुपुर व खेडी रामनगर में और सूचिबद्घ संजीव भजन पार्टी ने गांव जैनपुर और कल्याणा में सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया।
डीआईपीआरओ ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान आगामी 3 जुलाई तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत सरकार द्वारा जनहित के लिए शुरू की गई योजनाओं का प्रचार किया जाएगा तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार ने जन कल्याण हेतू बेटी बचाओ -बेटी पढाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्मार्ट सीटी, स्वच्छता, सी-एम-विंडो, ई-रजिस्ट्रेशन सहित अनेक योजनाएं शुरू की हैं जिनका विशेष प्रचार अभियान के दौरान प्रचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्बन्धित भजन पार्टियां एक दिन में दो गांव कवर कर रही है।
Post Now India Post Now India