Breaking News
Home / Uncategorized / कम पानी की लागत वाली फसल करें किसान, बागवानी में कम लागत में ज्यादा आय, जल की भी बचत: जिला उद्यान अधिकारी मदन लाल

कम पानी की लागत वाली फसल करें किसान, बागवानी में कम लागत में ज्यादा आय, जल की भी बचत: जिला उद्यान अधिकारी मदन लाल

करनाल 12 जून: जिला उद्यान अधिकारी मदन लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत दिनों जल ही जीवन योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत किसान कम पानी की लागत से ऐसी फसल उगाएं जिसमें कम लागत में अधिक आय हो और पानी की भी बचत हो। इसी तर्ज पर प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना चलाई गई है। उन्होंने किसानों को फसल प्रबंधन में सब्सिडी के बारे में जानकारी दी। इस योजना के तहत बागवानी विभाग द्वारा बुधवार को मुनक ब्लॉक के पक्का खेड़ा में जागरूकता कैंप आयोजित किया गया और किसानों को जल बचाओ के बारे में जानकारी दी गई। इस जागरूकता कैंप में 75 किसानों ने भाग लिया।

इस कैंप में डॉ. ए.के. भारद्वाज एडवाइजर सीएडीए ने ड्रिप सिस्टम पर धान व गेंहू की सीधी बिजाई की विधि तथा उस पर अनुदान के बारे में बताया। डॉ. प्रशांत कुमार वैज्ञानिक हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के स्थानीय केन्द्र उचानी करनाल ने धान के स्थान पर मक्का की फसल लेने व मक्का की फसल में आने वाले कीटों व बीमारियों के नियंत्रण का उपाय बताया। इस अवसर पर राहुल नैटाफिम इरीगेशन प्राइवेट लिमिटिड, डॉ. रणवीर सिंह मान एस.एम.एस., डॉ. राजेश कुमार एच.डी.ओ. सूक्ष्म सिंचाई करना, राजकुमार, सुखदेव, योगेश कुमार उद्यान सुपरवाईजर व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *