असंध-करनाल: भाजपा के जिला महामंत्री योगेंद्र राणा ने गांव चोरकारसा में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का लक्ष्य प्रदेश में सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा को और बेहतर बनाना है। ताकि हरियाणा दूसरे राज्यों के मुकाबले ज्यादा सुदृढ बने। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनता के हित में काम करने में विश्वास रखती है। योगेंद्र राणा ने लोगों को भाजपा की योजनाओं के बारे में विस्तार से जनाकरी दी। उन्होंने कहा कि पहले बीमार होने पर गरीब महंगे इलाज नहीं करवा पाते थे। भाजपा सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की। इस योजना के अनुसार गरीब तबके के लोग एक साल में पांच लाख तक का इलाज मुफत करवा सकते हैं। योगेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2022 तक प्रदेश के हर किसान की आय दोगुनी करने की योजना बनाई है। जिसमें हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई योजना के तहत 2019 व 2020 के लिए 522 करोड रूपये से अधिक की कई परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं है। योगेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा ही देश व प्रदेश का विकास कर सकती है। योगेंद्र राणा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को बधाई दी व आभार जताया। इस मौके पर बलवान सिंह, पंचायत मेंबर रमेष सिंह, रामस्वरूप, अषोक कुमार, ईषम सिंह, नंबरदार भगवान दास, फतेह सिंह, मास्टर महावीर, जसभगवान सिंह, दीपक, राजेष, सोहन, ओमप्रकाष, विनोद, मांगेराम आदि मौजूद थे।
Post Now India Post Now India