Breaking News
Home / Uncategorized / मानसून से पहले बाढ़ बचाओ से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध करें पूर्ण: सीएम मनोहर लाल

मानसून से पहले बाढ़ बचाओ से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध करें पूर्ण: सीएम मनोहर लाल

करनाल 13 जून: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ बाढ़ बचाओ संबंधी कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि मानसून से पहले-पहले सभी आवश्यक प्रबंध पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भीषण गर्मी को मद्देनजर रखते हुए बिजली, पीने के पानी का समुचित प्रबंध हो, किसी भी क्षेत्र में यह समस्या न रहे, जनता की ओर से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा बरसात के दिनों में पानी की निकासी की भी व्यवस्था हो ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि एक-दूसरे के जिले के अधिकारी तालमेल करके बाढ़ बचाओ संबंधी कार्यों को समय रहते पूरा करें ताकि आने वाले समय में लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। नहरों के नजदीक अवैध माईनिंग पर कड़ी नजर रखें तथा लाईसेंसधारकों को उनके क्षेत्र में ही कार्य करने दें। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में खाद्य सुरक्षा, पशुओं के लिए चारा, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल, बिजली आपूर्ति तथा मनरेगा के तहत करवाए जाने वाले कार्यों की तैयारी रखें। बाढ़ जैसी स्थिति में कृषि विभाग के पास मौसम के अनुसार विभिन्न फसलों के बीज की उपलब्धता हो। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे नदी-नालों, पुलों व ड्रेनों की सफाई का कार्य मुकम्मल करवा लें। पानी निकालने के लिए पम्पों की पर्याप्त व्यवस्था हो। सभी पम्प हाऊस का निरीक्षण सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बचने के लिए भी उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को लू व गर्म हवा से बचाव के लिए क्या उपाय करने चाहिएं उन बारे जागरूक करें। जो चीजें नहीं करनी चाहिए जनता को उनका भी पता हो। उन्होंने अधिकारियों से यह भी जानकारी ली कि कम पानी की लागत वाली फसलों धान की जगह मक्का व अरहर के अलावा और कौन-कौन सी फसलों का उत्पादन हो सकता है, उन फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि सब्जी उत्पादक किसानों को सब्जी सस्ती होने पर नुकसान नहीं होने दिया जाएगा, उसकी भरपाई करेगी इसलिए किसानों को सब्जी व बागवानी की ओर ध्यान देना चाहिए।

वीडियो कांफ्रैंसिंग में अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने बाढ़ बचाओ से संबंधी तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अल्पावधि के दौरान 11 कार्य सिंचाई विभाग द्वारा 25 जून तक पूरे कर लिए जाएंगे, जिला में कुल 71 नहर व डे्रन हैं। इनमें से 61 कार्य मनरेगा के तहत तथा शेष 10 मशीनों द्वारा कार्य करवाए गए। उन्होंने बताया कि बाढ़ कंट्रोल रूम की भी स्थापना की जा चुकी है, प्रशासन द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। सिंचाई विभाग की ओर से 98 पम्पों की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर नगरनिगम के आयुक्त राजीव मेहता ने बताया कि नगरनिगम क्षेत्र में कुल 34 नाले हैं जिनकी सफाई का कार्य करवाया जा चुका है तथा शहर में 7 ऐसे प्वांइट थे जहां पर बरसात के दिनों में पानी खड़ा होता था उस क्षेत्र से भी अमृत स्कीम के तहत पानी की निकासी का समुचित प्रबंध कर दिया गया है। मुगल कैनाल में भी सफाई का कार्य जारी है और 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता संजय राहर, राजेश टांक, कार्यकारी अभियंता राजेश कुमार चोपड़ा, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता रमेश कुमार, डीआरओ श्याम लाल, डीडीपीओ गगनदीप, सिविल सर्जन डा. रमेश कुमार, आयुष विभाग से डॉ. राजबीर लांगयान, कृषि विभाग से एसडीओ सुनील बजाड़, जिला रेड क्रास सचिव डॉ. सुनील, नगरपालिकाओं के सचिव तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधानसभा वाईज करें कार्यक्रमों का आयोजन – सीएम मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य व शानदार ढंग से मनाएं और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, गुरूकुल, स्कूल व कॉलेज के छात्रों सहित ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें और सभी को टी-शर्ट दी जाए। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम रोहतक में मनाया जाएगा जिसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जिला मुख्यालय के अलावा विधानसभा वाईज भी मनाया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में कम से कम 5 हजार योग साधक अवश्य भाग लें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *