Breaking News
Home / Events / जिला बाल कल्याण परिषद् करनाल द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्म अवकाशीय शिविर में आज 200 बच्चों ने भाग लिया

जिला बाल कल्याण परिषद् करनाल द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्म अवकाशीय शिविर में आज 200 बच्चों ने भाग लिया

करनाल 13 जून: जिला बाल कल्याण परिषद् करनाल द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्म अवकाशीय शिविर में आज लगाए 200 बच्चों ने भाग लिया जिसमें उन्होंने नृत्य, जूड़ों-कराटे, ड्राइंग व पन्टिंग एवं योगा की कक्षाओं में भाग लेने के अलावा ब्यूटी केयर एवं फैशश्र सैलिब्रेशन के भी टिप्स लिये। बच्चों ने अपनी-अपनी रूचि अनुसार अपने हुनर को तराशते हुए फेस मेकअप एवं ड्रैसिंग सैन्स की जानकारी भी प्राप्त की। जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि बच्चों की रूचि एवं लगन को देखते हुए जिला बाल कल्याण परिषद का समस्त स्टाफ समर कैम्प में आने बाले बच्चों की देखरेख के लिए प्रात: 8 बजे से 10-30 बजे तक पूरी तत्परता से शिविर का संचालन करते हैं जिससे बच्चों की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जोनल कल्याण अधिकारी प्रदीप मलिक ने भी बच्चों को सम्बोधित करते हुए उनके अनुभव सांझा किए। आज निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर बाल भवन प्रांगण में छबील लगाकर बच्चों व अन्य सभी को ठण्डा-मीठा पानी पिलाया गया। कार्यक्रम के अन्त में शिविर के 5 बच्चों ने अन्य सभी को राष्टï्रगान करवाया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के अध्यापक श अध्यापिकाएं अनुज कुमार, रविन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, दीप चन्द, श्रीमती सुषमा मान, श्रीमती कविता, सुखविन्द्र सिंह, श्रीमती सरोज रानी, श्रीमती कीर्ति रानी, श्रीमती वन्दना, प्रवीन, श्रीमती मधु काम्बोज, श्रीमती उपा, इत्यादि सहित बाल भवन का समस्त स्टॉफ भी उपस्थित रहा।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *