लाडवा 13 जून: वीरवार को लाडवा विधायक डॉक्टर पवन सैनी ने कहा कि सरकार का उदे्दश्य प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं को ओर अधिक मजबूत कर लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। जनता के कार्यों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। विधायक सैनी में अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि हल्के में ऐसी दो से तीन काम ऐसे है जिसे पूरा करने हैं 6 महीने का समय था जो डेढ़ से 2 साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। विधायक सैनी बुधवार को लाडवा एसडीम ऑफिस में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी लापरवाह शैली छोडकर काम करने की आदत डालनी होगी, क्योंकि जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना उनकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री ने लाडवा हल्के में जितनी भी घोषणा की है उनको जल्द से जल्द पूरा करने का काम करें। विधायक डॉक्टर पवन सैनी ने कहा कि गरीब परिवारों को हर हाल में आवास,बिजली,पानी इत्यादि मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। राज्य की अर्थव्यवस्था में गरीब जनता का अहम योगदान रहता है। इनके सम्पूर्ण विकास से ही राज्य विकसित होगा। हलके का विकास उनका ही उनका एकमात्र उदेश्य है। लाडवा हल्के के 30 गांवों में 24 घंटे बिजली शुरू कर दी गई है। जल्द ही पुरे हलके में 24 घंटे बिजली शुरू कर दी जाएगी। प्रदेश में लाडवा हलका उन्नति के शिखर को छू रहा है। यह विधानसभा क्षेत्र एक आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मैरिट आधार पर नौकरियों की नीति के परिणाम स्वरूप ही हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने अधिकारियों को आह्वान करते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार खत्म करने के प्रदेश सरकार के अभियान में सक्रीय सहयोग करें। सरकार द्वारा भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है व पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान मिलीभगत से भ्रष्टाचार का खेल खेला जाता था। डा. सैनी ने कहा पिछले 5 साल में सरकार ने जो काम किए हैं, उन कामों पर जनता ने मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि समाज को सुखी रखना भी सरकार का काम है और इसी के तहत उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हर परिवार को गैस कनैक्शन वितरित किए जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत वर्ष 2022 तक प्रत्येक परिवार को मकान उपलब्ध करवाना है और इसके अंतर्गत सरकार अग्रसर है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रति निधि अमित खुराना, राजू खुराना, चेयरमैन मार्केट कमेटी मेघराज सैनी, मंडल अध्यक्ष लाडवा ओमवीर लालर, अरुण सैनी, मांगेराम अश्विनी बन,अमित खुराना, तहसीलदार हरीश कालड़ा, बीडीपीओ कवर भान नरवाल, तहसीलदार हरीश कालड़ा, सक्रेटरी हरिओम कंबोज मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India