Breaking News
Home / Uncategorized / पिहोवा अनाज मंडी में 21 जून योग दिवस के अवसर पर होगा कार्यक्रम

पिहोवा अनाज मंडी में 21 जून योग दिवस के अवसर पर होगा कार्यक्रम

पिहोवा 13 जून: प्रदेश सरकार के आदेशानुसार आगामी 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस के मद्देनजर पिहोवा की अनाजमंडी में 14 व 15 जून को प्रोटोकाल योग प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा, जिसमें पंतजलि योग समिति के योगा प्रशिक्षक लोगों को योग का प्रशिक्षण देंगे।

एसडीएम निर्मल नागर ने कहा कि उपमंडल के सभी अधिकारी व कर्मचारी, छात्र व अध्यापक सहित आम नागरिक इस शिविर में योग का प्रशिक्षण ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग करने से तनाव एवं रोगों से दूर रहा जा सकता है। उन्होंने अध्यापकों से आहवान किया कि वे योग शिविर में आने के लिए छात्रों को प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि बच्चे किसी भी गतिविधि को जल्दी सीख जाते हैं। इस अवसर पर पतांजलि मीडिया जिला प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि हर रोज सुबह पिहोवा माडल टाऊन में प्रात: 5 बजे से 6 बजे तक प्रतिदिन योग करवाया जाता है। कोई भी व्यक्ति यहां पर आकर योग कर सकता है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *