करनाल 14 जून: विश्व योग दिवस 21 जून को लेकर जिला प्रशासन, आयुष विभाग तथा पतंजलि योग समिति के मिले-जुले प्रयासों से शहर के सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय परिसर में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग आसन एवं संचालन क्रियाओं के अभ्यास किए। प्रशासन की ओर से तहसीलदार राज बक्श की उपस्थिति में समिति के जिलाध्यक्ष राव सूर्यदेव व शिक्षक केहर सिंह ने आसन व क्रियाओं का अभ्यास करवाया।
राव सूर्यदेव ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सर्वप्रथम योग भारत की धरती से ही प्रारम्भ हुआ और इसके बाद विश्व में फेला। वास्तव में यह हमारे पूजनीय ऋषि मुनियों द्वारा दी गई अनमोल विधा है, जिसका सम्बंध हमारे दिलो-दिमाग और शरीर से है। योग स्वास्थ्य की कुंजी और अनमोल नेमत है। उन्होंने कहा कि योग अपनाने वाले व्यक्तियों को गम्भीर बिमारी नहीं होती और उनमें आत्मविश्वास तथा बल की वृद्धि बनी रहती है। योग करने वाला व्यक्ति दिनभर ताजगी और स्फूर्ति से भरा रहता है तथा मन की स्थिरता के कारण अपनी दिनचर्या के सभी व सही निर्णय लेने में सक्षम होता है। उन्होंने बताया कि आज पूरे विश्व ने योग के महत्व को मानकर इसे अपनाया है और भारत योग से पुन: विश्व गुरू बन गया है। योग के अत्याधिक महत्व के कारण ही अब यह विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
शिविर में राव सूर्यदेव ने योग के सभी आसनों का अभ्यास करवाया और फिर कपालभाति तथा अनुलोम-विलोम करवाकर उसके लाभ भी बताए। उन्होंने कहा कि शरीर के 8 चक्र हैं, जिन पर सारा सिस्टम आधारित है। एलोपेथी, सिम्पटन पर आधारित पैथी है, जबकि शरीर चक्रों पर। योग करने से सारी कोशिकाएं जागत होने के साथ पुन्रजिवित भी हो जाती हैं, एक तरह से नाडिय़ों का शोभन होता है।
योग शिक्षक केहर सिंह ने वक्र आसन, मयूर आसन, ताड़ासन, वक्ष आसन, अर्धचक्र आसन तथा पावस्थ आसन का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि आसनो से शरीर के घुटने, कमर, उदर, मासपेशियां व दिमाग स्वस्थ रहता है।
अंत में योग के साथ-साथ ध्यान पर भी जोर दिया और बताया कि श्रृष्टि रचियता भगवान सर्व शक्तिमान है। मनुष्य को नित शुद्ध कर्म करते हुए उससे जुड़े रहना चाहिए। बता दें कि कल शनिवार को भी सैक्टर-12 में योग शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात शिविरों का आयोजन आगामी 16 से 18 जून के बीच शहर के ओपीएस विद्या मन्दिर में किया जाएगा, जिसमें कोई भी भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ उठा सकता है।
Post Now India Post Now India