Breaking News
Home / Events / सांस्कृतिक विभाग की अधिकारी तान्या चैहान ने किया मैक में कार्यशाला का निरीक्षण

सांस्कृतिक विभाग की अधिकारी तान्या चैहान ने किया मैक में कार्यशाला का निरीक्षण

हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर द्वारा समय≤ पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंख्ला में हरियाणवी नाटक कार्यशाला को सम्मानित किया गया है। जिसमें कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ रंगकर्मी बृज शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गौरतलब है कि मैक द्वारा पहली बार हरियाणवी नाटक कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय कलाकार हरियाणवी बोली में नाटक करने के गुर सीख रहे हैं। 5 जून से प्रारम्भ हुई कार्यशाला में कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त निकटवर्ती इलाकों से भी कलाकार कार्यशाला का हिस्सा बने हैं। मैक में आयोजित इस कार्यशाला में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की सांस्कृतिक अधिकारी थियेटर तान्या चैहान ने औचक निरीक्षण किया तथा कलाकारों की कला के बारे में जानकारी हासिल की। बृज शर्मा द्वारा तैयार करवाए जा रहे हरियाणवी नाटक के पूर्वाभ्यास को देखकर तान्या चैहान ने कलाकारों को रंगमंच सम्बंधित टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि रंगमंच में कलाकार विभिन्न किरदारों को जीकर समाज को आईना दिखाने का प्रयास करता है। वहंी मैक के क्षेत्रीय निदेशक नागेंद्र शर्मा ने तान्या चैहान का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होनंे बताया कि 15 दिवसीय कार्यशाला में तैयार की जाने वाली प्रस्तुति दिनांक 22 जून को मैक की साप्ताहिक संध्या में प्रस्तुत की जाएगी। कार्यशाला में जसबीर मथाना सहायक के रुप में कार्य कर रहे हैं। शिवकुमार किरमिच, पारुल कौशिक, राजीव, संदेश, बबनदीप, डा. संतलाल, राजेश जांगड़ा, निखिल, अनिल, यश आदि कलाकार कार्यशाला का हिस्सा हैं।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *