Breaking News
Home / Events / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, उपमंडल स्तर पर भी मनाया जाएगा योग दिवस कार्यक्रम, अधिकारियों को दिए निर्देश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, उपमंडल स्तर पर भी मनाया जाएगा योग दिवस कार्यक्रम, अधिकारियों को दिए निर्देश

नीलोखेड़ी/करनाल 14 जून: एसडीएम नागरिक करनाल नरेन्द्र पाल मलिक ने कहा कि नीलोखेड़ी की अनाज मंडी में विधानसभा स्तरीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसकी पायलट रिहर्सल 20 जून को की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।

एसडीएम करनाल ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक आयोजित करके निर्देश दिए कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाए और जिस भी अधिकारी व विभाग की ड्यूटी लगे वो उसे ईमानदारी से निभाए। उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी नीलोखेड़ी करीब 2 हजार स्कूली बच्चों को इस कार्यक्रम में लेकर आएंगे, जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी का उचित प्रबंध किया जाएगा। नगरपालिका नीलोखेड़ी द्वारा सफाई व्यवस्था, शौचालय का प्रबंध, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस का प्रबंध, पंचायत विभाग द्वारा सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था, वन विभाग द्वारा गमलों व फूल मालाओं की व्यवस्था, बिजली विभाग द्वारा 20 व 21 जून को कार्यक्रम स्थल पर बिजली का प्रबंध तथा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्यक्रम के ऑल ओवर इंचार्ज बीडीपीओ नीलोखेड़ी राजकुमार होंगे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *