Breaking News
Home / Events / जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

करनाल 15 जून: हरियाणा राज्य विधिक एवं सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का समापन एडीआर के सभागार में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव हितेश गर्ग की अध्यक्षता की। इस बात की जानकारी देते हुए सीजेएम ने बताया कि माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रही स्कीमों को धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए राज्य के सभी प्राधिकरणों को निर्देश जारी किए हैं। इस कड़ी के तहत प्राधिकरण करनाल ने पैनल के अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वॉलिंटियर के लिए कार्यशाला के अंतिम दिन नशा पीडि़तों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा डोव मिशन और कुटी मिशन के तहत घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त सीजेएम ने बताया कि करनाल के स्थायी निवासी जो पैरा लीगल वॉलिंटियर के रूप में कार्य करने के इच्छुक हैं वे अपना आवेदन 1 जुलाई सायं 4 बजे तक जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *