करनाल 16 जून: 5वां अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम 21 जून को प्रात: 7.00 बजे से 8.00 बजे तक नई अनाज मंडी करनाल में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं। सम्बंधित विभाग के अधिकारी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अनिश यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से 19 जून को प्रात: 7.00 बजे से 8.00 बजे तक अनाज मंडी करनाल में मुख्य कार्यक्रम की पायलट रिहर्सल करवाई जाएगी तथा 20 जून को प्रात: 6 बजे से 7 बजे तक लघु सचिवालय से मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्कूल, कॉलेज, गुरूकूल, विश्वविद्यालय, जन साधारण योग संस्थान, पुलिस कर्मचारी, एन0सी0सी0 कैडेट, एन0एस0एस0, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउटस और गाईडस हिस्सा लेंगें। यह मैराथन कर्ण स्टेडियम तक पहुंचेगी।
Post Now India Post Now India