Breaking News
Home / Events / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए किया जाएगा ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन: एडीसी आर.के. सिंह

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के लिए किया जाएगा ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन: एडीसी आर.के. सिंह

कैथल, 17 जून: अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए भाग लेने वाले योग साधकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। योग शिविर में भाग लेने के लिए ऑनलाईन रजिस्टे्रशन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। कैथल में सांसद नायब सैनी, गुहला में विधायक कुलवंत बाजीगर, पूंडरी में विधायक दिनेश कौशिक तथा कलायत में चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन 222.द्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड4शद्दड्डस्रड्ड4.ष्शद्व पर किया जा सकता है।

अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह लघु सचिवालय स्थित सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले अपने-अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ अन्य योग साधकों का रजिस्ट्रेशन भी किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग शिविर में भाग लेने वाले सभी अध्यापकों व बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवाएं। इसके साथ-साथ पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के अलावा जितनी भी सामाजिक संस्थाएं शिविर में भाग लेंगी, सभी का रजिस्ट्रेशन किया जाए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि 20 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पायलट रिहर्सल की जाएगी और इसके बाद योग मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ी, योग साधक व अधिकारी व कर्मचारी हिस्सा लेंगे। योग दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। सभी संबंधित अधिकारी समय रहते तैयारियां मुकम्मल करवाना सुनिश्चित करें। योग दिवस के रजिस्ट्रेशन के लिए सचिवालय में राज्य स्तरीय टोल फ्री नम्बर 8558893062, जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01746-235786 तथा आयुष विभाग के दूरभाष नम्बर 01746-233785 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ने बीजेपी पदाधिकारियों को कहा कि वे भी योग शिविर में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर उपमंडलाधीश जगदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक कुलवंत, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, महाप्रबंधक रामकुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी पूनम वालिया, कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार, बनारसी दास, जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, तहसीलदार चेतना चौधरी, जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, एसडीओ राजकुमार शर्मा, सचिव नरेंद्र, मनीष कठवाड़, संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, गोपाल सैनी, रितेश शर्मा, शमशेर, डॉ. नरेश सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *