Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री की घोषणा का विधायक ने किया स्वागत, कहा गरीब समाज के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में होगा सुधार

मुख्यमंत्री की घोषणा का विधायक ने किया स्वागत, कहा गरीब समाज के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में होगा सुधार

करनाल 18 जून, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने आरक्षण का लाभ उठाने से वंचित गरीब समाज के बच्चों के शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति ए तथा बी वर्गीकरण लागू करने की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि सरकार के इस फैसले से गरीब वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा और उनके जीवन स्तर में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अनुसूचित जाति बैकलाग को हर वर्ष भरा जाएगा, ताकि पूर्व सरकारों के दौरान उत्पन्न किए गए इस असंतुलन की खाई को कम किया जा सके ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाज के शोषित व वंचित वर्ग के लोगों को शिक्षा के और अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए आगामी शैक्षणिक संस्थानों में अनुसूचित जाति ए तथा बी वर्गीकरण लागू करने की सैद्घांतिक स्वीकृति प्रदान करने के साथ-साथ प्रदेश में 11 नए सरकारी छात्रवास बनाने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संत कबीरदास के न काहू से दोस्ती-न काहू से बैर के दोहे पर चलते हुए पूरे प्रदेश का विकास करा रहे हैं। बीत साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के कारण आज आमजन को योग्यता के आधार पर लाभ मिलना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने आमजन विशेषकर युवा वर्ग से संत कबीरदास की विचारधारा पर आगे बढऩे का भी आहान किया।

विधायक ने कहा कि हमने अत्योदय सरल केन्द्रों और अटल सेवा केन्द्रों के माध्यम से विभिन्न विभागों की लगभग 450 सेवाएं एक छत के नीचे लाने का काम किया है। इससे लोगों की रोजमर्रा की कठिनाइयां दूर हुई है। उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से छुटकारा मिला है और वे आसानी से इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। पिछले दो साल में लगभग 32 लाख लोगों ने इस सेवाओं का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास वाक्यांश भी संत कबीर दास के दोहे से ही मिला है। उन्होंने कहा कि संत कबीरदास ने उस समय समाज को अंधविश्वास से दूर रहने व भाईचारे का संदेश दिया था, जब समाज रूढि़वाद की जंजीरों मे जकड़ा हुआ था।

उन्होंने कहा कि हमने सभी महापुरूषों की जयन्तियां सरकारी स्तर पर मनाने की शुरूआत की है, चाहे वह संत कबीरदास जयंती हो, संत रविदास जयंती हो, महर्षि वाल्मिकी जयंती हो। सामाजिक समरस्ता का मार्ग दिखाना ही इसका मुख्य उदेश्य रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक-हरियाणवी एक नारे में उनका विश्वास है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *