करनाल 18 जून: जिला बाल कल्याण अधिकारी करनाल विश्वास मलिक ने बताया कि बाल भवन में चलाए जा रहे 15 दिवसीय ग्रीष्म अवकाशीय शिविर 12वें दिन बच्चों ने अपनी-अपनी रूचि के अनुसार भाग लिया और अपनी प्रतिभा के निखार के लिए अपने शिक्षकों से विशेष टिप्स लिए।
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने मंगलवार को जारी प्रैस ज्ञिप्ति में बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा करनाल के सरकारी स्कूलों व स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को जागृत करने के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोडऩे का प्रयास किया गया। इन शिविरों में माध्यम से ऐसे बच्चे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बन सकेंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शिविर में लगाई जाने वाली ड्राईंग, पेंटिंग, फैशन डिजाईनिंग, मेक अप लुक का आयोजन किया गया। इन सभी हुनरों को निखारने का अभ्यास बच्चों द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर सुनीता पसरीचा, सदस्य आजीवन राज्य बाल कल्याण परिषद सहित शिक्षक व शिक्षाएं उपस्थित थी।
Post Now India Post Now India