Breaking News
Home / Events / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, योग दिवस में भागीदारी करके पोर्टल पर करें अपनी उपस्थिति दर्ज: डीसी विनय प्रताप सिंह

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, योग दिवस में भागीदारी करके पोर्टल पर करें अपनी उपस्थिति दर्ज: डीसी विनय प्रताप सिंह

करनाल 19 जून: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि 5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को नई अनाज मंडी परिसर करनाल में आयोजित किया जाएगा। इस योग दिवस के मुख्य अतिथि करनाल के सांसद संजय भाटिया होंगे। योग दिवस में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अनीश यादव ने द्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड4शद्दड्डस्रड्ड4.ष्शद्व के नाम से पोर्टल बनाया है, जो भी व्यक्ति या विद्यार्थी योग दिवस पर भाग लेगा वह अपना नाम पोर्टल पर भी जरूर रजिस्टर करें। उन्होंने जिला की आम जनता से अपील की है कि वह अपने स्वस्थ शरीर के लिए योगा को अपनाएं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में करनाल की अनाज मंडी तथा असंध, तरावड़ी, घरौंडा, इंद्री की मंडियों में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में भाग लें। यह कार्यक्रम सुबह करीब 6 बजे से आरंभ होगा, इसकी समयावधि करीब 1 घंटा रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए करनाल में वीरवार 20 जून को सुबह 6 बजे से पायलट रिहर्सल करवाई जाएगी जोकि 21 जून के मुख्य कार्यक्रम के रूबरू होगी। इस कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक लोगों, स्कूली बच्चों, एनजीओ, कर्मचारी व अधिकारी हजारों की संख्या में शामिल होंगे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *