Breaking News
Home / Uncategorized / प्रति बूंद-अधिक फसल हेतू जागरूक जागरूकता शिविर का आयोजन गांव कसान में किया गया

प्रति बूंद-अधिक फसल हेतू जागरूक जागरूकता शिविर का आयोजन गांव कसान में किया गया

कैथल, 20 जून: जिला उद्यान अधिकारी डॉ. अंशुल आनंद ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत प्रति बूंद-अधिक फसल हेतू जागरूक जागरूकता शिविर का आयोजन गांव कसान में किसान महिपाल राणा के खेत में किया गया। इस मौके पर उद्यान विकास अधिकारी डॉ. निखिलेश सांगवान ने सूक्ष्म सिंचाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि राजौंद ब्लाक सूखा घोषित हो चुका है और सरकार की ओर से किसानों को टपका सिंचाई एवं फव्वारा सिंचाई पर 85 प्रतिशत अनुदान राशि दी जाती है। किसान कम पानी की लागत से अधिक पैदावार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि टपका सिंचाई के खेत में खरपतवार की कमी हो जाती है। घुलनशील खाद एवं दवाईर् पानी के द्वारा सीधा पौधों की जड़ में जाती है, जिससे किसान की लेबर में भी बचत हो जाती है। कृषि विभाग से डा. सुरेंद्र ने भी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. नागर, राजबीर किठाना, बसाउ, केहर सिंह इत्यादि शामिल रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *