Breaking News
Home / Uncategorized / 7 जुलाई से 29 सितंबर 2019 तक प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से कानूनी जागरूकता शिविर हेतू रोस्टर तैयार किया गया

7 जुलाई से 29 सितंबर 2019 तक प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से कानूनी जागरूकता शिविर हेतू रोस्टर तैयार किया गया

कैथल, 20 जून: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर ने बताया कि 7 जुलाई से 29 सितंबर 2019 तक प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से कानूनी जागरूकता शिविर हेतू रोस्टर तैयार किया गया है। इस शिविर में पैनल अधिवक्ता व रिसोर्स पर्सन विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल क्योड़क, 14 जुलाई को राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल मुंदड़ी, 21 जुलाई को राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल सीवन, 28 जुलाई को राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल ढांड, 4 अगस्त को राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल फतेहपुर, 11 अगस्त को राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल हाबड़ी, 18 अगस्त को राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल राजौंद, 25 अगस्त को राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल गुलियाणा, 1 सितंबर को राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल कलायत, 8 सितंबर को स्थानीय सनातन धर्म मंदिर कैथल, 15 सितंबर को पठानिया पब्लिक स्कूल खुराना रोड कैथल, 22 सितंबर को रामनगर, भाट बस्ती, जाखौली अड्डा कैथल, 29 सितंबर को गांव क्योड़क में कानूनी जागरूकता प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि पैनल अधिवक्ता व रिसोर्स पर्सन लोगों को सिनियर सिटीजन योजना, तेजाब पीडि़तों के लिए कानूनी सहायता, मानव तस्करी, बाल अधिकार, अपंजीकृत श्रमिकों के लिए कानूनी सहायता के अलावा अन्य कानूनी जानकारी दी जाएगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *