कैथल, 21 जून: जिला जेल कैथल के प्रांगण में सुखराम बिश्नोई जेल अधीक्षक की अगुवाई में जेल के अंदर जेल स्टाफ व सभी बंदियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगा करवाया गया। जगजीत सिंह महानिरीक्षक कारागार बतौर मुख्यातिथि योगा दिवस पर शिरकत की। बंदियों को योग से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक करते हुए जगजीत सिंह ने कहा कि नियमित रूप से योग करें। योग द्वारा व्यक्ति निरोग व स्वस्थ रहेगा। इसके अलावा उन्होंने जेल में बंदियों को तनाव मुक्त रखने व निरोग रखने के लिए प्रतिदिन नियमित रूप से योग करवाया जाता है। कैथल जेल में पहुंचने पर मुख्यातिथि का जेल अधीक्षक सुखराम बिश्नोई ने पूरे स्टाफ व बंदियों की तरफ से अभिनदंन किया। सभी बंदियों ने योग कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लिया और बताया कि योग करने से वे काफी सहज महसूस करते है और तनाव मुक्त रहने में भी योग कारागार साबित हुआ है। इस मौके पर तेज सिंह उप अधीक्षक जेल, सुभाष औषधाकारक, धर्म चंद सहायक अधीक्षक जेल, विपिन कुमार उप सहायक अधीक्षक जेल, बलजीत सिंह हैडवार्डर, दीप चंद, मनोज कुमार, अनिल कुमार, सुखदर्शन, मनरूप, मानिक लाल, महेंद्र कुमार सहित अन्य जेल के कर्मचारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India