पिहोवा 21 जून: हरियाणा शूगर फैड के चेयरमैन हरपाल सिंह चीका ने 5वें अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस पर पिहोवा की पवित्र धरा पर योग कार्यक्रम की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत को फिर से विश्व गुरू बनाने के लिए प्रत्येक घर में सभी को योग करना चाहिए।
हरपाल सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को भारत की सीमाओं से बाहर विश्व के विभिन्न देशों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि योग करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है और मन को शांति मिलती है। योग द्वारा विश्व में भाईचारे एवं सौहार्द के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। पिहोवा की अनाजमंडी से योग का संदेश उपमंडल के सभी घरों में पहुंचना चाहिए। इससे पूर्व चेयरमैन एवं एसडीएम निर्मल नागर ने दीप प्रज्जवलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एसडीएम निर्मल नागर ने पिहोवा उपमंडलवासियों को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से न केवल व्यक्ति स्वस्थ रहता है, बल्कि दीर्घायु भी पाता है। योग करने से व्यक्ति बीमारियों से दूर रहता है और बीमारी पर दवा व अन्य खर्च होने वाले धन की बचत होती है। सही मायने में योग राष्टï्र निर्माण एवं उन्नति का मूलमंत्र भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र अनुसार अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया था, जिसके तहत शुक्रवार को पिहोवा की अनाजमंडी में योग दिवस मनाया गया है।
योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति से आए जिला प्रभारी बलविंद्र सिंह ने रोज करो योग-रहो निरोग का संदेश देते हुए बैठकर किए जाने वाले योग वज्रासन, चक्रासन, उत्तानपादासन करवाए और किन-किन आसनों से क्या-क्या फायदे होते हैं तथा कौन सी बीमारियां ठीक होती हैं, के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात उन्होंने बैठकर व लेटकर किए जाने वाले योग मक्रासन, कटासन सहित कई योग करवाकर बताया कि ये योगासन करने से व्यक्ति के घुटने, कंधे एवं पेट के रोग दूर होते हैं। उन्होंने बताया कि रक्तचाप पीडि़त, हृदय रोगी को कभी भी कपालभाती योग नहीं करना चाहिए। उन्होंने अनुलोम-विलोम के बारे में बताया कि नाड़ी शोधन प्राणायाम है। इसे दस मिनट से अधिक करने पर शरीर में पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन पहुंच जाती है, जिससे खून की विकारी दूर होती है। उन्होंने बताया कि पानी की प्यास को दूर करने के लिए खिभी प्राणायाम करना चाहिए।
इस अवसर पर एसडीएम निर्मल नागर ने शूगर फैड के चेयरमैन हरपाल सिंह चीका को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कुमार ने न्यायाधीश संदीप यादव को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। तहसीलदार नवनीत ने एसडीएम निर्मल नागर को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम निर्मल नागर ने भारी संख्या में योग कार्यक्रम में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। योग दिवस में डीएसपी धीरज कुमार, बीईओ वीरेंद्र गर्ग, नगरपालिका सचिव निशा शर्मा, मार्केट कमेटी के चयेरमैन गुरनाम मलिक, मार्केट कमेटी के सचिव सतबीर सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र राहिला, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, रामधारी शर्मा, राजेंद्र कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी, कर्मचारी, अध्यापक, विद्यार्थी तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India