Breaking News
Home / Social / सर्व समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित शिविर में 71 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

सर्व समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित शिविर में 71 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

करनाल, 22 जून। सर्व समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय एवं अस्पताल के निदेशक डा. सुरेंद्र कश्यप बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। वहीं अधीक्षक सुमेर सैनी ने शिविर की अध्यक्षता की। समाजसेवी सुरेंद्र सैनी व गांव चुरणी के सरपंच जगजीत सिंह शिविर में बतौर विशिष्ठ अतिथि पहुंचे। सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने बताया कि समिति द्वारा आज 77वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 71 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मुख्यातिथि ने सभी रक्तदाताओं को बैज लगाया व प्रमाण पत्र भेंट किए। मुख्यातिथि डा. सुरेंद्र कश्यप ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नही आती बल्कि रक्तदान करने से शरीर में रक्त का संचार सुचारू रहता है। आज तक ऐसी कोई फैक्ट्री नही बनी जहां रक्त बनाया जा सके। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को चाहिए कि हर तीन माह बाद रक्तदान करें। डा. कश्यप ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिन ने भी रक्तदान किया है, उनका कार्य सराहनीय है। उन्होने सर्व समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा लगातार लगाए जा रहे रक्तदान शिविरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र व करनाल में समिति द्वारा लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन करना सराहनीय है। शिविर में विशेष बात यह रही कि एक परिवार के तीन लोग रक्तदान करने के लिए पहुंचे, जिसमें कंवल सिंह स्वयं, बेटे यजंत व धीरज ने रक्तदान किया। कंवल सिंह की पत्नी शीला देवी रक्तदान करने पहुंची थी लेकिन किसी कारण रक्तदान नही कर सकीं। शिविर में धर्मपाल, सुरेंद्र, बिट्टू, राजकिशन, बीबी गुप्ता, मनोज कुमार, तिलक राज विशेष सहयोग किया। ब्लड बैंक के इंचार्ज डा. सचिन गर्ग की टीम ने रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर सुनील सैनी, धीरज, दीपक, राजकुमार,अनुपम सैनी, रमेश गुप्ता, हरदेव, पवन कुमार, हरविंद्र, रामचंद्र, संजय, सतीश कुमार, रमन, कृष्ण, मनोज सैनी, सतनाम, संदीप ने रक्तदान किया।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *