Breaking News
Home / Uncategorized / फुरलक से गगसीना की दो सडक़ें व कोहंड से गांजबड़ तक की सडक़ पर खर्च होंगे 3 करोड़ 50 लाख रुपये, मुख्यमंत्री ने घोषणा को किया पूरा: विधायक हरविन्द्र कल्याण

फुरलक से गगसीना की दो सडक़ें व कोहंड से गांजबड़ तक की सडक़ पर खर्च होंगे 3 करोड़ 50 लाख रुपये, मुख्यमंत्री ने घोषणा को किया पूरा: विधायक हरविन्द्र कल्याण

घरौंडा/करनाल 25 जून: घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के अनुसार घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के गांव फुरलक से गगसीना, फुरलक से गगसीना स्कूल तथा कोहंड से गांजबड़ तक की 3 सडक़ों की स्पेशल रिपेयर का कार्य किया जाएगा। इस कार्य पर 3 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। प्रदेश सरकार द्वारा इन सडक़ों के सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए संबंधित विभाग को राशि जारी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि इन सडक़ों पर कुछ जमीनी विवाद था अब यह विवाद खत्म हो गया है। इन सडक़ों के बनने से संबंतिध गांव की जनता को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो भी घोषणाएं की हैं वह उनको समय रहते पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है।

बॉक्स: फाजिलपुर माजरा से चौरा तक की सडक़ 58 लाख 69 हजार रुपये में बनकर होगी तैयार – विधायक हरविन्द्र कल्याण
विधायक हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के गांव फाजिलपुर माजरा से चौरा गांव तक 1 कि.मी. तक की नई सडक़ बनाई जाएगी। इस सडक़ को सरकार द्वारा 58.69 लाख रुपये खर्च होंगे। यह इन गांवों की वर्षों पुरानी मांग है जिसको मुख्यमंत्री ने मंजूर करके संबंधित विभागों को राशि जारी कर दी है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *