Breaking News
Home / Uncategorized / महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हल्का लाडवा के गांव बरहान में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव समारोह

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हल्का लाडवा के गांव बरहान में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव समारोह

लाडवा 26 जून: महिला एवं बाल विकास विभाग कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम में अहम योगदान दे रहा है इसी बात को आगे बढ़ाते हुए हल्का लाडवा के गांव बरहान में सर्कल सुपरवाइजर मनदीप कौर द्वारा कन्या जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मैडम मनदीप कौर ने बताया कि महिलाएं हर क्षेत्र में अहम योगदान अदा कर रही हैं, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, स्वास्थ्य के क्षेत्र हो या हमारे देश को आगे ले जाने की बात क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के आदेशानुसार लिंगानुपात में सुधार कर कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगानी होगी व सभी को इसके प्रति जागरूक करना होगा।

इस कार्यक्रम में केक काटकर कन्याओं का जन्मदिन मनाया गया तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम पंचायत बरहान के सरपंच होशियार सिंह सहित सभी ग्रामवासियों का अहम योगदान रहा। इस कार्यक्रम में सभी ने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में नई शुरुआत करते हुए सुझाव पेटी रखी गई कि जिसमें कोई भी व्यक्ति गुप्त रूप से कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित शिकायत डाल सकता है। इस शिकायत पर अधिकारियों द्वारा तुरंत एक्शन लिया जाएगा और जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इस मौके पर आंगनवाड़ी वर्कर अमनदीप कौर व सुदेश, आंगनवाड़ी हेल्पर सरोज दासो सहित पंच एवं महिला मंडल के सदस्य मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *