कुरुक्षेत्र 26 जून: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में किसी भी व्यक्ति को अवैध माईनिंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इतना ही नहीं शाहबाद मारकंडा के गांव कलसाना, गुमटी, पट्टïी शहजादपुर, पट्टïी कांगरा, रामनगर, तंगौर, झांसा में अवैध माईनिंग के मामले सामने आए है, इसलिए माईनिंग विभाग के अधिकारी बाबैन में 1, झांसा में 1 और शाहबाद में 2 मामलों में अवैध माईनिंग करने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करवाए।
वे बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में माईनिंग से सम्बन्धित डीएलटीएफसी की एक महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में रेत और मिट्टïी के लिए कुछ लोग अवैध माईनिंग कर रहे है। इन लोगों पर शिंकजा कसने की जरुरत है। जिन लोगों ने बाबैन, झांसा और शाहबाद क्षेत्र में अवैध माईनिंग की है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करवाई जाए और माईनिंग विभाग के अधिकारी निरंतर अवैध माईनिंग वालों पर फोकस रखेंगे ताकि जिले में किसी प्रकार की अवैध माईनिंग न हो। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी ओवरलोडिंग पर भी शिकंजा कसने का काम करेंगे। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की तरफ से 1 अप्रैल 2019 से जून माह तक ओवरलोडिंग के चालान करके 1 करोड़ 50 लाख का जुर्माना किया है। इसी तरह माईनिंग विभाग के अधिकारियों ने भी ओवरलोडिंग के 13 चालान करके 2 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना किया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन और उपमंडल अधिकारी नागरिक अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर दिन और रात के समय फिल्ड में जाकर ओवरलोडिंग और अवैध माईनिंग जैसे विषयों पर विशेष फोकस रखेंगे। जब सभी अधिकारी सतर्क होंगे तो निश्चित ही अवैध माईनिंग नहीं हो पाएगी। इतना ही नहीं अवैध माईनिंग को रोकने के लिए ग्राम पंचायत भी अपना योगदान देगी। इसके लिए अधिकारी नियमित रुप से फिल्ड विजिट के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों को भी चैक करेंगे। अगर किसी गांव में अवैध माईनिंग हुई है तो ग्राम पंचायत के सदस्यों को तलब कर मामले के बारे में पूछताछ करेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता, एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम संयम गर्ग, एसडीएम अश्विनी मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
डीएलजीसी की लम्बित 3 शिकायतों का शीघ्र समाधान करें अधिकारी
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिला स्तरीय शिकायत कमेटी की लम्बित शिकायतों को सम्बन्धित विभाग के अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निर्धारित समय अवधि में समाधान करने का प्रयास करें। वे बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला स्तरीय शिकायत कमेटी(डीएलजीसी) की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने पिछली बैठक के एंजेडों पर चर्चा करते हुए और प्रगति बारे फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है। उन्होंने कहा कि लेबर विभाग के पास 24 केस प्राप्त हुए है जिसमें से 23 का समाधान कर दिया गया है और 1 एक केस अभी भी लम्बित है। इसी तरह यूएचबीवीएन के 9 केसों में से 8 का समाधान हुआ और 1 केस लम्बित है, डीटीपी ने 1केस आया और उसी का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एचएसपीसीबी ने 2, डीटीसी ने 2, एमसी ने 1, इन्डस्ट्री विभाग के पास 1 केस आया जिनका समाधान कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करना सुनिश्चित करें ताकि विभागीय स्तर पर किसी भी व्यक्ति का कार्य लम्बित ना रहे।
Post Now India Post Now India