Breaking News
Home / Uncategorized / सरल केन्द्र में कार्यरत ऑपरेटर सतीश, पूजा शर्मा व सुबीत को प्रशंसा पत्र देकर नगराधीश ने किया सम्मानित

सरल केन्द्र में कार्यरत ऑपरेटर सतीश, पूजा शर्मा व सुबीत को प्रशंसा पत्र देकर नगराधीश ने किया सम्मानित

करनाल 26 जून, जिला प्रशासन की ओर से नगराधीश नवीन आहुजा ने सरल केन्द्र में कार्यरत ऑपरेटर सतीश, पूजा शर्मा व सुबीत को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि सरकार द्वारा एक ही छत के नीचे सरल केन्द्र के माध्यम से आम जनता को 400 से अधिक सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इन सेवाओं को उक्त तीनों आपरेटरों द्वारा ईमानदारी से जनता तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
जिला सचिवालय स्थित सरल केन्द्र में जनता के कार्य अब ओर सरल हो गए हैं। केन्द्र में बिना किसी बिचौलिये के समयबद्घ सेवाएं मिलना, वास्तव में ही सरकार की सुशासन नीति को दर्शा रहा है। सरल केन्द्रों की स्थापना से एक ही छत के नीचे मिल रही हैं योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ, जनता को दलालों से छुटकारा मिला है। सरल केन्द्र में मिल रही सेवाओं में ड्राईविंग लाईसेंस, विभिन्न जाति, रिहायशी एवं आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र तथा मैरिज सर्टिफिकेट इत्यादि शामिल हैं। जिला मुख्यालय पर स्थापित सरल केन्द्र में अब जनता के लिए अपॉयंटमेंट की अवधि बढ़ाकर सभी कार्य दिवसों के लिए कर दी गई है और इसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं तथा लोगों में खुशी है और सरकार में उनका विश्वास और अधिक पुख्ता हुआ है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *