Breaking News
Home / Social / कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र में निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र में निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन

कुरुक्षेत्र, 26 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बुधवार स्वास्थ्य केन्द्र में अंर्तराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में कोलम्बिया ऐशिया अस्पताल, पटियाला के संयुक्त तत्वाधान में मैडिकल ऑफिसर एवं गैपिओ मैम्बर डॉ. आशीष अनेजा ने निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन किया जिसमे लगभग 250 मरीजों के स्वास्थ्य की जाँच की गई।

कैम्प की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने की। कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने डॉ. आशीष अनेजा के इस कार्य की सराहना की और भविष्य में इस तरह की गतिविधियो के लिए प्रेरित किया व सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. आशीष अनेजा ने कुलपति का हार्दिक स्वागत किया।

इस कैंप में सभी टेस्ट जैसे ब्लड प्रैशर, ब्लड शुगर, एबी एमडी टेस्ट, किडनी फंक्शन, ईसीजी, यूरिक एसिड, हिमोग्लोबिन, न्यूरोपैथी, सिप्रोमेट्री नि:शुल्क किए गए। डॉ. सन्दीप ठक्कर ने दिल सम्बन्धी रोगो का मुफ्त चैकअप किया।
डॉ. अनेजा ने बताया की ज्यादातर मरीज घुटने के दर्द से परेशान है तो कुछ लोग नेत्र रोग से ग्रसित मिले, इसके अलावा गले व पेट की समस्या के साथ साथ खून की कमी भी पाई गई। वहीं डॉ. अनेजा ने नशा मुक्ति के बारे में अभिभावक को जागरूक करते हुए बताया की कौन से ऐसे कारण है जिसकी वजह से उनके बच्चे नशे की ओर जाते हैं और आज के युवा वर्ग में यह प्रवृत्ति दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है जो उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य से संबंधित अन्य जानकारी भी मरीजो को दी।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ.अनिल मित्तल, डॉ. अंकित, डॉ. सन्दीप ठक्कर, डॉ. मीनू, डॉ. हितेन्दर त्यागी, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. डीएस राणा, डॉ. संजय, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. शुचिस्मिता, डॉ. डीएस काला, डॉ. रमेश भारद्वाज,
डॉ. सुशीला, डॉ. सुनीता, नरेन्द्र सिंह, एस एस खोखर, रुपेश, अवतार सिंह, नीना, अमिता, सोनिया, संतोष,अशोक कुमार, विक्रमजीत सिंह, हरप्रीत कौर, शरणदीप कौर, प्रभजोत कौर, वीरेन्द्र सिंह, नीरज, वरुण शर्मा, अनिल, सतीश, सिद्वार्थ व दीपचन्द ने सहयोग दिया। डॉ. अनेजा ने सभी डॉक्टर और स्टाफ मैंबर का धन्यवाद किया।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *