Breaking News
Home / Uncategorized / डी प्लान के तहत 15 करोड़ 80 लाख 56 हजार रुपये से होंगे विकास कार्य, ग्रामीण क्षेत्र में 11 करोड़ 4 लाख 33 हजार रुपये तथा शहरी क्षेत्र के विकास के लिए 4 करोड़ 76 लाख 21 हजार रुपये होंगे खर्च – एडीसी अनीश यादव

डी प्लान के तहत 15 करोड़ 80 लाख 56 हजार रुपये से होंगे विकास कार्य, ग्रामीण क्षेत्र में 11 करोड़ 4 लाख 33 हजार रुपये तथा शहरी क्षेत्र के विकास के लिए 4 करोड़ 76 लाख 21 हजार रुपये होंगे खर्च – एडीसी अनीश यादव

करनाल 27 जून, अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि डी प्लान स्कीम के तहत जिले में वित्त वर्ष 2019-20 की पहली किस्त में 15 करोड़ 80 लाख 56 हजार रुपये अलॉट किए गए हैं इनमें से 9 करोड़ 57 लाख 85 हजार रुपये सामान्य वर्ग के लिए तथा 6 करोड़ 22 लाख 71 हजार रुपये अनुसूचित जाति के लिए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 11 करोड़ 4 लाख 33 हजार रुपये ग्रामीण क्षेत्र में तथा 4 करोड़ 76 लाख 21 हजार रुपये शहरी क्षेत्र के विकास के लिए खर्च किए जाएंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला विकास एवं निगरानी कमेटी की बैठक में वर्ष 2018-19 के डी प्लान स्कीम के तहत हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि इस वर्ष में 41 करोड़ 56 लाख 47 हजार रुपये प्राप्त हुए थे जिनमें से 4 करोड़ 9 लाख 18 हजार रुपये वर्ष 2017-18 के बकाया कार्यों पर खर्च किए गए तथा वर्ष 2018-19 में 31 करोड़ 43 लाख 44 हजार रुपये खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान कुल 1213 कार्य स्वीकृत किए गए थे, इनमें से 877 कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि 317 कार्य अभी भी जारी हैं, 19 कार्यों को तकनीकी कारणों से ड्रॉप किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 के लिए डी प्लान स्कीम के तहत होने वाले कार्यों की सूची प्राप्त हो गई है। डीडीएमसी के चेयरमैन एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में इस सूची की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर होने वाले कार्यों की फाईनल सूची तैयार की जाएगी तथा कुछ कार्यों को रिजर्व में रखा जाएगा। फाईनल सूची को दो दिन के अंदर सभी सदस्यों को भिजवाया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि फाईनल हुए कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डी प्लान स्कीम के कार्य प्राय: मार्च महीने में ही पूरा करने के प्रयास किए जाते हैं, इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। शत-प्रतिशत पैसे का सदुपयोग हो, यह भी अधिकारियों को सुनिश्चित करना चाहिए ताकि केन्द्र सरकार से पूरा पैसे प्रयोग करने के बदले अतिरिक्त ग्रांट मिल सके।
बैठक में जिला परिषद की चेयरमैन ऊषा देवी मैहला, एसडीएम घरौंडा गौरव कुमार, एसडीएम इंद्री सुमित सिहाग, डीडीपीओ गगनदीप सिंह, पंचायतीराज के कार्यकारी अभियंता रामफल, परियोजना अधिकारी संगीता मेहता, भाजपा कार्यकर्ता संजय मैहला, नरेंद्र गौरसी, सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *