Breaking News
Home / Uncategorized / सरल व अंत्योदय सरल केंद्रों के लिए टोल फ्री नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1800 2000 023 जारी : उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

सरल व अंत्योदय सरल केंद्रों के लिए टोल फ्री नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1800 2000 023 जारी : उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

करनाल 28 जून: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि आम जन-जीवन में जनता को सरकारी सेवाएं और सुविधाएं आसानी से मिल सके इस पर हरियाणा सरकार प्राथमिकता से काम कर रही है। इसी कार्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू किये गए प्रोजेक्ट अंत्योदय सरल के अंतर्गत सम्पूर्ण हरियाणा के 22 जिलों में अंत्योदय व सरल केन्द्रों की शुरुआत की है। करनाल जिले में जिला स्तर व उपमंडल स्तरों पर यह केंद्र शुरू किए गए हैं। इन केंद्रों पर अगर कोई दलाल काम करवाने की बात करता है या फिर कोई कर्मचारी ज्यादा पैसे मांगता है तो इसकी सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1800 2000 023 जारी किया गया है।

उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि इन केंद्रों में नागरिक एक सरल प्रक्रिया को अपनाकर सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इन केंद्रों में प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए और जनता की सुविधा का ख्याल रखने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। अब इस सुविधा का असल लाभ उठाने के लिए आम जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है। जिला स्तर पर लघु सचिवालय परिसर में ही सरल केन्द्र व पंचायत भवन परिसर में अंत्योदय केन्द्र का निर्माण किया गया है। लघु सचिवालय में ही उपमंडल स्तर का सरल केन्द्र व तहसील स्तर का सरल केन्द्र बनाया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि इन सभी केंद्रों में बोर्ड लगाए गए हैं जिनमें नागरिक पढ़ सकता है कि वहां किस विभाग की कौन सी सेवा और योजना मिल सकती है। उन केंद्रों पर मिलने वाली सेवा की फीस भी साथ ही में लिखी है। केंद्रों में जाते ही एक हेल्प डेस्क यानि सहायता केंद्र बनाया गया है जिससे नागरिक जान सकते हैं कि किसी सेवा को पाने के लिए कौन से दस्तावेज लगाने होंगे। आप केवल उन दस्तावेजों के साथ केंद्र में जाएं तो आपको टोकन काउंटर पर अपने दस्तावेज दिखाकर एक नि:शुल्क टोकन लेना होगा जिसका उद्देश्य नंबर से सेवा देना है। इस टोकन सिस्टम से जहाँ समय की बचत होती है। वहीं सिस्टम से चलने के कारण भीड़ भाड़ नहीं होती और एक सहज माहौल में काम हो पाता है। टोकन लेने के बाद आप आराम से प्रतीक्षा गृह में अपनी बारी आने का इंतजार कर सकते हैं। वहां पर एक स्क्रीन पर टोकन चलते रहेंगे। जैसे ही आपका टोकन आये आप उस पर दर्शाये काउंटर पर जाकर अपना काम करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी काउंटर पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसी सिस्टम को हम सिंगल विंडो कहते हैं। इस खिडक़ी पर दो स्क्रीन लगायी गयी हैं जिनमें आपकी तरफ वाली स्क्रीन पर आप अपनी जानकारी भरते हुए देख सकते हैं। यदि ऑपरेटर से कोई गलती हो जाये तो उसे ठीक भी करवा सकते हैं। काम होने के बाद एक रसीद निकलेगी। इस रसीद में लिखी राशि को फीस के तौर पर जमा करवाएं। इसके बाद आप आराम से घर जा सकते हैं। वहीं ऑपरेटर आपको समझा देंगे कि घर बैठे आप अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस ऑनलाइन कैसे जान सकते हैं। यह जानकारी आपकी रसीद पर भी लिखी होगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *