Breaking News
Home / Uncategorized / श्रद्धालुओं के साथ जैन मुनि का सुनारों वाली गली में भव्य स्वागत

श्रद्धालुओं के साथ जैन मुनि का सुनारों वाली गली में भव्य स्वागत

आज मनुष्य अज्ञानता के कारण समुन्द्र रूपी संसार में सुख प्राप्ति के लिए
भटक रहा है और गोते खाते हुए आडम्बरों में फंसता जा रहा है जबकि असली सुख
प्रभु की शरण में आने से व सेवा भाव से कार्य करने में है। इसलिए हमें
प्रभु की लग्न लगानी चाहिए तथा निस्वार्थ भावना से सेवा भाव के कार्य
करने चाहिए। उक्त उदगार आचार्य संत श्री सुभ्रद मुनी जी व अमित मुनि
महाराज ने सुनारों वाली गली में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच व्यक्त किए।
समाजसेवी अमित वर्मा ने मुनि जी का जोरदार स्वागत किया। समाजसेवी अमित
वर्मा ने मुनि जी के चरणों का जल द्वारा पाद प्राक्षलण किया और आरती
उतारी। मुनिश्री से आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुगण रेलवे रोड़ स्थित
सुनारों वाली गली में इकटठा हुए और उनके स्वागत में लगाए जयकारों की गूंज
से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर हरियाणा स्वर्णकार संघ के
कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र भारत, समाजसेवी अमित वर्मा, चिरंजीलाल
शिलवंत, जोगिन्द्रर वर्मा, सतीश वर्मा, संतलाल वर्मा, प्रीतम वर्मा, रवी
वर्मा, संजय वर्मा, जगदीश वर्मा, विशम्बर वर्मा इत्यादि स्वर्णकार मौजूद
रहें ।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *