करनाल, 4 जुलाई। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ से सम्बन्धित हरियाणा गर्वनमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कज यूनियन मुख्यालय चरखी दादरी जिला कमेटी करनाल के सात सदस्यीय शिष्टमंडल ने जिला प्रधान बहादुर सिंह भोला के नेतृत्व में कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मण्डल नं. 1 करनाल के लिखित आमंत्रण पर कर्ण गेट स्थित जल भवन कार्यालय में उपस्थित हुआ। आज यहां जारी लिखित संयुक्त प्रैस विज्ञप्ति में जिला प्रधान बहादुर सिंह भोला व जिला सचिव राजेश मदान ने बताया कि संगठन ने अपना पहला आठ सूत्रीय मांगपत्र 22 नवम्बर 2018 को मण्डल कार्यालय में दिया था जिस पर मण्डल कार्यालय ने 24 दिसम्बर 2018 को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था।
श्री भोला ने बताया कि यह वार्ता बड़े अच्छे वातावरण में सम्पन्न हुई थी तथा कार्यकारी अभियंता मण्डल नं. 1 करनाल ने शिष्टमण्डल को विश्वास दिलाया था कि आगामी 15 दिनों में लम्बित समस्याओं का समाधान कर दिया जायेगा। लेकिन अफसोस के सााथ कहना पड़ रहा है कि इस पर तनिक भी कार्यवाही जानबूझकर नहीं की गई। आज फिर दोबारा कार्यकारी अभियंता के लिखित आमंत्रण पर संगठन का सात सदस्यीय शिष्टमण्डल मांगों पर चर्चा के लिए उपस्थित हुआ लेकिन कार्यकारी अभियंता का वही ढूलमूल, भेदभाव एवं दोषपूर्ण कार्यशैली के प्रति अवगत कराते हुए अगाह किया गया कि आज तक आपकी कार्यशैली संगठन के प्रति ठीक नहीं है जिस कारण फील्ड कर्मचारियों में अत्यंत रोष है।
श्री भोला और मदान ने बताया कि वार्ता में पुन: आज कार्यकारी अभियंता ने वही पुराना राग अलापना शुरु कर दिया तथा कोई ठोस कार्यवाही का कोई संदेश नही दिया। अत: मौके पर ही शिष्टमंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मत फैसला लिया कि इसकी टरकाऊ, बहकाऊ नीतियों के खिलाफ इस भीषण गर्मी में सडक़ों पर आकर आंदोलन किया जाए। इसके पश्चात् शिष्टमण्डल के सदस्यों ने मण्डल कार्यालय के अन्दर व बाहर आधा घंटा तक अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करके 12 जुलाई 2019 से संघर्ष का नोटिस थमा दिया गया।
शिष्टमण्डल के सदस्यों में बहादुर सिंह भोला जिला प्रधान, राजेश मदान जिला सचिव, शेर सिंह मुबारकाबाद जिला कोषाध्यक्ष, रूप चन्द बागड़ी जिला उपप्रधान, ईश्वर सिंह कलामपुरा जिला एडिटर, पी.एच. करनाल के प्रधान संजीव कुमार, पी.एच. कोषाध्यक्ष करनाल राजकुमार तुशामड इत्यादि मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India