करनाल 06 जुलाई, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द की माता स्व. श्रीमती जनक रानी की रस्म-क्रिया पर श्रद्धांजलि सभा का स्थानीय अनमोल गार्डन में आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को भावभिनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर माधव नेत्रालय ने स्व. माता जी के नेत्रदान स्वरुप आनन्द परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्रद्धांजलि सभा में एसजीपीसी के सदस्य स. भूपिन्द्र सिंह व असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क द्वारा जगमोहन आनन्द व राजेश आनन्द को सिरोपा भेंट किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, करनाल सांसद संजय भाटिया, पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाईस चेयरमेन सुभाष चन्द्र, टास्क फोर्स के चेयरमैन महीपाल ढांडा, घरौंडा विधायक हरविन्द्र कल्याण, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, असंध विधायक स. बख्शीश सिंह, मेयर रेणुबाला गुप्ता, पूर्व विधायक बंता राम वाल्मीकि, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मला बैरागी, जिला महामंत्री योगिन्द्र राणा व राजबीर शर्मा, निफा अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा, शमशेर सिंह नैन, भाजपा नेता जयप्रकाश गुप्ता, बृज गुप्ता, जगदेव पाढ़ा, योग परिषद हरियाणा के चेयरमैन जयदीप आर्य, आनन्द परिवार से प्रेम आनन्द, राजेश आनन्द, रेखा आनन्द, मनीषी आनन्द, आरती व संजय सचदेवा, विनोद गोयल, स. रतन सिंह सग्गू आदि गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. माता जी के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किये।
श्रद्धांजलि सभा में करनाल में एक नई पहल की शुरुआत की गई, जिसके तहत भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द व आनन्द परिवार ने निफा द्वारा नगर निगम करनाल व जिला वन विभाग के सहयोग से करनाल में चलाए जा रहे गो ग्रीन करनाल प्रोजेक्ट को समर्थन के स्वरूप 74 वर्ष की आयु में दिवंगत आत्मा माता जनक रानी की याद में 74 पौधे लगाने तथा उनका पालन-पोषण करने की जिम्मेवारी ली।
Post Now India Post Now India