Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकुला के मार्गदर्शन में चलाई जा रही जागरूकता बस द्वारा ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया

हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकुला के मार्गदर्शन में चलाई जा रही जागरूकता बस द्वारा ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया

करनाल 06 जुलाई: हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकुला के मार्गदर्शन में चलाई जा रही जागरूकता बस द्वारा छठे दिन शनिवार को करनाल खंड के गांव जडौली में पहुंची और पैनल अधिवक्ता दीपक आर्य तथा पीएलवी सुषमा ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम हितेश गर्ग ने बताया कि जागरूकता बस के द्वारा करनाल के 22 गांवोंं में आने वाले दिनों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ताओं तथा पीएलवी की विभिन्न टीमों द्वारा जागरूकता बस में जाकर आमजन को राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

सीजेएम ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उदेश्य कोर्ट में लम्बित मामलों को आपसी रजामंदी से निपटारा करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। इसके अतिरिक्त नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 तथा मानसिक रोग एवं मानसिक रूप से विकलांग विधिक सेवाएं योजना 2015 के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी देना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *