करनाल 07 जुलाई, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आईएमए के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध डॉक्टर राजीव गुप्ता की हत्या के उपरांत उनके निवास पर पहुंचकर दुखी परिवार को सांत्वना दी और परिवार को आश्वासन दिलाया कि आरोपी को शीघ्र हिरासत में लेकर, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी, किसी भी कीमत पर दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को समाज सेवी एवं प्रसिद्ध डॉक्टर राजीव गुप्ता की हत्या के बाद कुंजपुरा रोड़ स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे और परिवार के लोगों से बातचीत की। उन्होंने इस घटना की निंदा भी की। उन्होंने परिवार के लोगों को आश्वासन दिलाया कि आज घटना का खुलासा हो जाएगा, पुलिस को सख्त निर्देश दिये गए है कि इस घटना के पीछे कौन है, उसका खुलासा किया जाए। उन्होंने बताया कि वह घटना की जानकारी मिलने से ही डीजीपी, करनाल रेंज के आई जी तथा पुलिस अधीक्षक के सम्पर्क में है और गत रात्रि को भी उन्होंने हर गतिविधि पर नजर रखी। पुलिस मुस्तैदी से अपना काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वासन दिलाया कि वह हर संभव सहयोग करेंगे और वह हर समय इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ आई जी करनाल रेंज योगेन्द्र नेहरा, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आंनद, जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा सहित शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद थे।
बॉक्स: मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता के घर जाकर जाना उनका हाल-चाल।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को पूर्व मंत्री शशिपाल मेेहता का हाल-चाल जानने के लिए उनके मॉडल टाउन स्थित निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने शशिपाल मेहता से उनकी बीमारी की जानकारी ली और भगवान से उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की।
Post Now India Post Now India