Breaking News
Home / Uncategorized / उज्ज्वल भविष्य के लिए जल शक्ति अभियान को बनाना होगा जन आंदोलन: जिला सलाहकार नेहा शर्मा

उज्ज्वल भविष्य के लिए जल शक्ति अभियान को बनाना होगा जन आंदोलन: जिला सलाहकार नेहा शर्मा

करनाल 10 जुलाई, जल ही कल का भविष्य है, इस जल रूपी भविष्य को आधार मानकर केन्द्र सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान की शुरूआत की गई है। केन्द्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी एवं जनहित के अभियान से प्रेरित होकर जिला सलाहकार नेहा शर्मा ने भी बुधवार को इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नीलोखेड़ी खंड के गांव सीकरी के राजकीय स्कूल में शुरूआत की है। इस शुरूआत में उन्होंने स्कूल के बच्चों व शिक्षकों को जल बचाओ व उसके उपयोग के बारे में एक कार्यशाला आयोजित की। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए हमें जल शक्ति अभियान को एक जन आंदोलन बनाना है।
उन्होंने कार्यशाला के माध्यम से बताया कि जल शक्ति अभियान के अंतर्गत देश के 256 जिलों के अधिक प्रभावित 1592 खंडों पर जोर दिया जाएगा। यह अभियान दो चरणों में चलेगा। 1 जुलाई से 15 सितंबर, 2019 तक पहला चरण चलेगा वहीं दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2019 तक चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण करना है। उन्होंने बताया कि जलशक्ति अभियान पांच बातों पर ध्यान देगा जिनमें जल संरक्षण व वर्षा के पानी को रोकना, पारंपरिक व अन्य जलस्रोतों का पुर्नद्धार पानी का पुन: उपयोग व जल संरचनाओं की रिचार्जिंग, वॉटरशेड का विकास और व्यापक पौधरोपण करना है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना और जल संसाधनों की कमी और भारत में हर घर में नल का पानी उपलब्ध कराना है। जल शक्ति अभियान पेयजल और स्वच्छता विभाग के सहयोग से विभिन्न मंत्रालयों और राज्य सरकारों का एक सहयोगात्मक प्रयास है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हम जल संरक्षण सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करें। नया जल शक्ति अभियान निकट भविष्य में उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक कदम है। इस पहल के लिए विभाग द्वारा अस्वच्छ कनैक्शन को ठीक करवाना खुले चल रहे नलो पर टूटी लगवाना व लोगों को जलसंरक्षण के विषय में जागरूक करना आदि काम किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य हर घर में प्राथमिकता से टिकाऊ तरीके से पीने का पानी उपलब्ध कराना है। जल संरक्षण अभियान को जल संरक्षण के लिए लोगों में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में 2.3 लाख से अधिक सरपंचों को लिखे पत्र के प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह लोगों को वर्षा जल संचयन, तालाबों और गांवों की टंकियों व टूटियो के रखरखाव और पानी के संरक्षण के लिए काम करने में मदद करेगा।

इस अवसर पर खंड समन्वयक कुलभूषण, स्कूल प्रधानाचार्य बलवंत सिंह, अध्यापक जितेन्द्र, संजय कुमार, ओम प्रकाश व अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *