Breaking News
Home / Uncategorized / कॉमन सर्विस सैंटर में आने वाले सभी लोगों को जल संरक्षण हेतू जागरूक किया जाए

कॉमन सर्विस सैंटर में आने वाले सभी लोगों को जल संरक्षण हेतू जागरूक किया जाए

कैथल, 11 जुलाई: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि कॉमन सर्विस सैंटर में आने वाले सभी लोगों को जल संरक्षण हेतू जागरूक किया जाए। भारत सरकार द्वारा जल के महत्व को लेकर जल शक्ति अभियान चलाया गया है। सभी संचालक लोगों को व्यर्थ में बहने वाले पानी को रोकने तथा उसका उपयोग करने के बारे में बताएं। इस अभियान के तहत जिला के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा ताकि जिला में यह अभियान एक विशेष रूप से सफल हो और अधिक से अधिक जल संरक्षण के स्त्रोतों का सृजन हो।

डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला के सभी कॉमन सर्विस सैंटर के संचालकों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना है। हम सबको अपने नैतिक दायित्व का पालन करते हुए जल संरक्षण की दिशा में कार्य करना है ताकि आने वाली पीढी को जल संकट की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिस तरह स्वच्छ भारत अभियान में आगे आकर सभी ने अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन किया था, उसी प्रकार जल शक्ति अभियान में भी आम जन को आगे आकर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। सभी संचालक इस अभियान से जुड़कर जल संचय के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। इस माके पर डीआईओ दीपक खुराना, राममेहर, वसीम आदि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *