Breaking News
Home / Uncategorized / 7वीं आर्थिक जनगणना की गतिविधियों के सही कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय कमेटी का गठन किया गया

7वीं आर्थिक जनगणना की गतिविधियों के सही कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय कमेटी का गठन किया गया

करनाल 12 जुलाई: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश अनुसार 7वीं आर्थिक जनगणना की गतिविधियों के सही कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समन्वय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के चेयरमेन उपायुक्त विनय प्रताप सिंह होंगे।

यह जानकारी जिला सांख्यिकी अधिकारी एवं सदस्य सचिव करनाल संगीता मेहता ने दी। उन्होंने बताया की 7वीं आर्थिक जनगणना के सर्वे के कार्य की गतिविधियों के कार्यान्वयन को लेकर जिले में एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के चेयरमैन उपायुक्त करनाल होगें। अन्य सदस्यों में एडीसी करनाल, नगरनिगम आयुक्त, एसडीएम करनाल, एसडीएम अंसध, एसडीएम इन्द्री, एसडीएम घरौंडा, सचिव नगरपालिका घरांैडा, सचिव नगरपालिका अंसध, सचिव नगर पालिका इंद्री, सचिव नगर पालिका तरावड़ी, सचिव नगरपालिका नीलोखेड़ी, सचिव नगरपालिका निसिंग, डीआईसी करनाल के संयुक्त निदेशक, एनएसएसओ, कॉमन सर्विस सैंटर करनाल के डीएम, एनआईसी डीआईसी, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी के नाम शामिल हैं तथा सहायक स्टेट हैड कॉमन सर्विस सैंटर हरियाणा सप्रभजोत सिंह इस समिति के कोर्डिनेटर होंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *