Breaking News
Home / Uncategorized / बरामद आटे की बोली की जाएगी 22 जुलाई को: डीएफएससी अनिल कुमार

बरामद आटे की बोली की जाएगी 22 जुलाई को: डीएफएससी अनिल कुमार

करनाल 15 जुलाई: जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक अनिल कुमार ने बताया कि जिला में पुलिस द्वारा फोर्टीफाईड आटे के 1336 बैग बरामद किए गए हैं, जिसका वजन करीब 320 क्विंटल 75 किलोग्राम है। इसमें 15 किलोग्राम के 101 बैग, 20 किलोग्राम के 598, 25 किलोग्राम के 530 व 50 किलोग्राम के 107 बैग शामिल हैं। विभाग द्वारा बरामद आटे के बैग्स को बेचने का निर्णय लिया है। इसके लिए 22 जुलाई को प्रात: 11 बजे डीएफएससी कार्यालय मेरठ रोड करनाल में बोली की जाएगी।

जारी प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने बताया कि आटे का न्यूनतम मूल्य 1800 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित रहेगा। बोलीदाता को 25 प्रतिशत राशि ड्राफ्ट के माध्यम से जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक करनाल के पक्ष में जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता को आटा अपने कट्टों में ले जाना होगा और खाली कट्टों को सरकारी कार्यालय में जमा करवाना होगा। यदि बोलीदाता निर्धारित समय में उठान नहीं करता तो उन्हें 10 प्रतिशत के हिसाब से पैनल ब्याज अदा करना होगा तथा उठान न करने की सूरत में 25 प्रतिशत की राशि जब्त कर ली जाएगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *