Breaking News
Home / Uncategorized / 1 जनवरी 2019 को मलिफाईंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जाएगा: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

1 जनवरी 2019 को मलिफाईंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जाएगा: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 16 जुलाई: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2019 को मलिफाईंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जाएगा। जिन पात्र व्यक्तियों के अभी तक वोट बने नही हैं, वह पात्र मतदाता 30 जुलाई तक अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर वोट बनवाने के लिए आवेदन बीएलओ को दे सकता है। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई तक दावे एवं आपत्तियां दाखिल किए जा सकेंगे। इस अवधि के दौरान 20 व 21 तथा 27 व 28 जुलाई को विशेष अभियान के तहत वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा। इन चारों दिनों में सभी बीएलओ अपने-अपने संबंधित बूथ पर रहकर दावे व आपत्तियां स्वीकार करेंगे तथा आम जन से फार्म भरवाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को सुपरवाईजरों, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी द्वारा दावें एवं आपत्तियों की जांच पड़ताल की जाएगी। आगामी 13 अगस्त तक दावें एवं आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। इसके बाद 16 अगस्त तक स्पलीमेंट की तैयारी व छपाई का कार्य करवाया जाएगा तथा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 19 अगस्त को कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस दौरान नई वोट व शुद्धिकरण करवा सकता है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *