इन्द्री: हजरत इलाही बू अली शाह कंलदर जी की दरगाह पर गुरू पूर्णिमा का पवित्र त्यौहार बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान सत्यनारायण की कथा कर पवित्र हवन यज्ञ किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने आहूतियां डालकर सभी के मंगल की कामना की। बाबा जी की दरगाह पर चद्दर चढ़ाई तथा गुरू पूजन किया गया। इस मौके पर स ाी श्रद्धाुलओं को गुरू जी द्वारा प्रशाद दिया गया। इस मौके पर गुरू राजेश कुमार जी ने श्रद्धालुओं को गुरू की महिमा के बारे में बताते हुये कहा कि गुरू की महिमा अपर पार है। गुरू हमें अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि गुरू के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान है। गुरू की महिमा का वर्णन हमारे पुरातन ग्रंथों में मिलता है ओर यह गुरू पूजन की परंपरा पुरातन काल से ही चली आ रही है। गुरू ही हमें सद्मार्ग पर ले जा सकते है। इस मौके पर भक्तप्रेमियों द्वारा ाजन गाकर प्रभु की महिमा का बखान किया गया। इस अवसर पर सुभाष जिंदल, राजीव गोयल, अनुज गोयल, सचिन जिंदल, सुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, सतीशकुमार, नवल, मदन सिंह,संदीप, राम प्रकाश, कुलदीप कांबोज, शिव कुमार, योगेंद्र सिंह, पवन कंबोज, विजय कंबोज,जय सिंह, शिव कुमार का बोज, अजमेर सिंह, मानसिंह ,कर्म सिंह, सचिन, सुभाष, संजय कुमार, केशव गोयल व उमेश गोयल सहित सैकड़ों की सं या में महिलाएं व बच्चें मौजूद रहे। इस अवसर पर भंड़ारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने प्रशाद ग्रहण किया।
Post Now India Post Now India