करनाल 16 जुलाई: नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता के आदेशानुसार मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा ने शहर की गुड मण्डी की दुकानो से पोलीथिन कैरीबैग की छापामारी की। इस छापामारी के दौरान करीब 60 किलोग्राम पोलीथिन के अतिरिक्त थर्मोकोल प्लेट, डिस्पोजल गिलास, चम्मच आदि पकड़े गए।
निगमायुक्त ने बताया कि एनजीटी के निर्देशानुसार पोलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंध है। पोलीथिन पर्यावरण को दूषित करने वाला सबसे ठोस पदार्थ है। यह गलनशील नहीं है, जिसके कारण यह पर्यावरण को दूषित करता है। शहर में पोलीथिन की बिक्री ना हो, इसके लिए नगर निगम आयुक्त ने पोलीथिन की छापेमारी के लिए टीमो का गठन किया है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्य सफाई निरीक्षक की अध्यक्षता में टीम ने शहर की गुड मंड़ी इलाके में दुकानो पर छापेमारी की, जहां से काफी मात्रा में पोलीथिन के कैरीबैग व अन्य सामग्री थर्मोकोल प्लेट, डिस्पोजल गिलास, चम्मच आदि जब्त किए गए।
मुख्य सफाई निरीक्षक ने बताया कि पोलीथिन रखने वाले दुकानदारों पर आगे भी छापेमारी जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वह बाजार से सामान ले जाने के लिए घर से ही अपना थैला लेकर आए। छापेमारी टीम में सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश, गुलाब, ट्रीगर मास्टर गुरदेव, संजीव राठी आदि शामिल थे।
Post Now India Post Now India