Breaking News
Home / Uncategorized / वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में फीनिक्स क्लब द्वारा दूसरे दिन राहत कार्य जारी

वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में फीनिक्स क्लब द्वारा दूसरे दिन राहत कार्य जारी

कुरुक्षेत्र, 17 जुलाई। शहर की सामाजिक संस्था फीनिक्स क्लब द्वारा तीन दिनों से लगातार चल रही बरसात से जल मग्न हुए क्षेत्रों में बुधवार को दूसरे दिन भी राहत कार्य जारी रहे। फीनिक्स क्लब के प्रधान अश्विनी अरोड़ा के नेतृत्व में क्लब के सभी सदस्यों ने गांधी कालोनी, वशिष्ठ कालोनी, कीर्तिनगर, खेड़ी मारकंडा, डीडी कालोनी में पूरी तरह जलमग्न हुए क्षेत्रों में ट्रालियों में सवार होकर प्रभावित लोगों को उनके घर पहुंचकर भोजन उपलब्ध करवाया। क्लब के सदस्य दीपक चिब, गुरसेवक सिंह, सतपाल खुराना, अरुण गुप्ता, दीवेन भाटिया, डॉ. जे.पी. केसरी, दीपेन्द्र मेहता लक्की, नरेश सिंगला, रविनंदन आहूजा, सुरेन्द्र ढींगरा, बिजेश ऐलावादी, विकास कक्कड़, धीरज गुलाटी, अमित अरोड़ा व अन्य सदस्यों ने रोटी, आलू की सब्जी के करीब 1 हजार पैकेट इन वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में सुबह के समय बांटे। इसी प्रकार दोपहर के समय भी क्लब के सदस्यों ने भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल सुधा के साथ वर्षा प्रभावित लोगों को फिर से राहत सामग्री पहुंचाई। अश्विनी अरोड़ा ने कहा कि ऐसी आपदा के समय हम सबका ये फर्ज बनता है कि हम सब जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं। क्लब के सदस्यों ने एकजुट होकर जरूरतमंद लोगों की मदद की और भविष्य में भी सेवा का ये कार्य इसी प्रकार जारी रहेगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *