Breaking News
Home / Uncategorized / लोगों को सुरक्षा और सुविधा मुहैया करवाने के लिए पानी प्रभावित क्षेत्रों को बांटा 10 सेक्टरों में

लोगों को सुरक्षा और सुविधा मुहैया करवाने के लिए पानी प्रभावित क्षेत्रों को बांटा 10 सेक्टरों में

कुरुक्षेत्र 19 जुलाई। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि पानी से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जिले को 10 सेक्टरों में बांट दिया गया है। प्रत्येक क्षेत्र में 1 नोडल अधिकारी सहित टीम में पार्षद और 8 कर्मचारियों को सहयोग के लिए शामिल किया गया है। यह टीम अपने सेक्टर में नजर रखेगी और लोगों को तमाम प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने का काम करेगी। जिस भी सेक्टर में कोई परेशानी आएगी तो सम्बन्धित सेक्टर का अधिकारी पूर्णत: जिम्मेवार होगा। इससे पहले उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने अमीन रोड़ पर चौतांग नाले पर किए गए अतिक्रमण व पानी निकासी की समस्या को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पानी से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति काफी दयनीय थी, लेकिन 3 दिन से बरसात रुकने के कारण अब डेढ फुट पानी कम हो गया है और स्थिति नियंत्रण में है। सभी के प्रयासों से यह स्थिति सायं और कल सुबह तक सामान्य होने की पूरी सम्भावनाएं है। प्रशासन द्वारा पानी से प्रभावित क्षेत्रों में सेक्टर अनुसार डाक्टरों की टीम नियुक्त कर दी गई है और पानी साफ करने के लिए क्लोरिन की गोलिया भी उपलब्ध करवा दी गई है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पानी की गुणवता नियंत्रण रखे हुए है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *