Breaking News
Home / Uncategorized / फिल्मों से होगा हरियाणा में पर्यटन का विकास: राजिंदर वर्मा

फिल्मों से होगा हरियाणा में पर्यटन का विकास: राजिंदर वर्मा

कुरुक्षेत्र, 19 जुलाई। सिनेमा और पर्यटन को भी अब आपस में जोडऩे की तैयारियां की जा रही हैं ताकि दोनों को इसका फायदा मिल सके। इस मामले में देश की कई राज्य सरकारों ने पहल की और फिल्मकारों को प्रोत्साहित किया कि वे उनके राज्य में आकर शूटिंग करें, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पीछे नहीं रहे और फिल्म निर्माताओं तक यह संदेश पहुंचाया कि हरियाणा में शूटिंग करने से आर्थिक छूट, सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी जिससे राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बस फिर क्या था, मुख्यमंत्री से मिले संदेश के बाद हरियाणा के ही लेखक, निर्माता और निर्देशक राजिंदर वर्मा ने ठान लिया कि अब उनका बैनर यशबाबू एंटरटेन्मेंट अपनी फिल्मों की शूटिंग मुंबई के साथ-साथ हरियाणा में भी करेगा ताकि उनकी फिल्मों के माध्यम से दुनिया भर के लोग हरियाणा के मनोरम स्थलों और संस्कृति के बारे में जान सकें। पहली फिल्म ‘ए डॉटर्स टेल पंख’ की शूटिंग भी उन्होंने मुंबई के साथ-साथ हरियाणा में की थी और अब फिल्म फोर्टी प्लस में भी हरियाणा की बल्ले बल्ले है। मुख्यमंत्री खुश हैं कि अब बदलाव दिखने लगा है। उधर यशबाबू एंटरटेन्मेंट के बैनर तले कई शॉर्ट फिल्में तैयार हो चुकी हैं और कई निर्माणाधीन हैं यानी हरियाणा के सिनेमाई परिदृश्य में राजिंदर बाबू जैसे फिल्मकार भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्शा रहे हैं। शुक्रवार 19 जुलाई को देशभर में रिलीज़ हुई उनकी अगली फिल्म फोर्टी प्लस को दर्शकों को मिल रहे रिस्पॉन्स से भी वर्मा उत्साह से भरे नजर आते हैं। वह चाहते हैं कि इस फिल्म का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। ये फिल्म आज कुरुक्षेत्र ग्लिट्स कार्निवाल सिनेमाघर में भी प्रदर्शित की गई। फिल्म देखने के पश्चात दर्शकों ने इस फिल्म को खूब सराहा और कुरुक्षेत्र को फिल्मों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने की सरकार की मुहीम में भागीदार भी बताया।

फिल्म फोर्टी प्लस कहानी ऐसे लोगों की है जो मुंबई में 20-25 साल की उम्र में संघर्ष करने चले आते हैं। उस समय वे निराशा के शिकार हो जाते हैं जब उनकी उम्र 40 को पार कर जाती है। उन्हें लगता है कि अब वे कभी हीरो या हीरोइन नहीं बन पाएंगे। शाहरूख, सलमान या आमिर को देखकर सभी उन्हें फॉलो करने की कोशिश तो करते हैं लेकिन इन दिग्गज़ सितारों को स्टार बनने के लिए कितना कठिन संघर्ष करना पड़ा, इसे कोई जानना नहीं चाहता। लेखक-निर्माता और निर्देशक राजिंदर वर्मा कहते हैं कि हमने फोर्टी प्लस में यही दिखाने की कोशिश की है। यह फिल्म चालीस साल की महिलाओं को एक मैसेज देती है कि चालीस के बाद किसी का जीवन खत्म नहीं होता है। इसके बाद ही जि़ंदगी की नई शुरूआत की जा सकती है। चालीस साल पार करने के बाद भी कामयाबी मिल सकती है। इस तरह फोर्टी प्लस चालीस की उम्र पार कर चुके लोगों को एक नया हौसला, नई उम्मीद देती है। निर्माता का कहना है कि फिल्म की कास्टिंग मैंने किरदारों के हिसाब से की है। 20 या 25 साल की लडक़ी को चालीस साल की महिला का किरदार देना बेवकूफी होगी। यही वजह है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस सुनीता डाबर, डॉ. सुखी रंधावा और अनू भाटिया अपने किरदारों में फिट नजऱ आती हैं। इसके अलावा मोनिका सिंह, साजिदा खान, विपिन परोचा और हंसी परमार भी दमदार किरदारों में हैं। हंसी परमार ने फिल्म में डांस नंबर किया है जबकि साजिदा खान ने सूत्रधार का किरदार निभाया है। फिल्म की शूटिंग मुंबई और हरियाणा के कुरूक्षेत्र में की गई है। फिल्म में तीन गीत हैं जिनमें एक आइटम नंबर और एक रोमांटिक सॉन्ग है। फिल्म का तीसरा गीत इमोशनल है। फिल्म में संगीत दिया है विशाल शिल्के ने और गीतकार हैं अनामिका गौड़।

हरियाणवी कलाकारों को मिल रहा प्रोत्साहन, विश्वभर में मिल रही ख्याति
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार हरियाणवी सिनेमा को प्रोत्साहन देने हेतु प्रयासरत है, वहीं यशबाबू एंटरटेनमैंट द्वारा निर्मित फिल्मों में जहां हिन्दी सिनेमा के नामी-गिरामी कलाकारों को शामिल किया गया, वहीं कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा की पृष्ठभूमि से जुड़े असंख्य कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान किया गया। राजिन्द्र वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा निर्मित फिल्म ए डॉटर्स टेल पंख में जहां कुरुक्षेत्र की पारुल कौशिक, शिव कुमार किरमच, अमरजीत सिंह, संजीव चौहान, राजेश मेहरा, ऋषभ झा, जगमोहन कवातरा आदि को मौका दिया गया, वहीं फोर्टी प्लस फिल्म में भी हरियाणा सिनेमा की प्रतिष्ठित अदाकारा सुनीता डाबर के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के उषा कौशल, देवराज सिरोहीवाल, विक्रम सिरोहीवाल, बिपिन परोचा, पं. राजेन्द्र पराशर, सौरभ चौधरी, कृष्ण धमीजा, प्रीति शर्मा, राजेश वधवा, विनोद जिंदल, ओ.पी. गुलियानी, रश्मि कटारिया आदि ने फिल्म का हिस्सा बनने का गौरव हासिल किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *